Sunday, March 1, 2026 |
Home » JECRC University ने दो नए केंद्र ‘सैंटर फॉर फॉरेन लैंग्वेजेस’ और ‘सैंटर फॉर हॉयर एजुकेशनल अब्रॉड’ की स्थापना की

JECRC University ने दो नए केंद्र ‘सैंटर फॉर फॉरेन लैंग्वेजेस’ और ‘सैंटर फॉर हॉयर एजुकेशनल अब्रॉड’ की स्थापना की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर राजस्थान के लीडिंग एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन JECRC University ने सत्र 2025-26 की शुरुआत एक नए ग्लोबल पर्सपेक्टिव और स्ट्रैटेजिक थिंकिंग के साथ की है। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने के उद्देश्य से दो नए केंद्र — सैंटर फॉर फॉरेन लैंग्वेजेस और सैंटर फॉर हॉयर एजुकेशनल अब्रॉड— की स्थापना की है। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्ष बनाना और उन्हें विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी तथा मल्टीनेशनल कंपनीज़ के लिए तैयार करना है।
सैंटर फॉर फॉरेन लैंग्वेजेस के तहत JECRC  के विद्यार्थी अब फ्रेंच, जर्मन और जापानी जैसी भाषाओं में 2, 4 और 6 माह की अवधि के सर्टिफिकेट कोर्सेज में ट्रेनिंग ले सकेंगे। इससे उन्हें वैश्विक नौकरी के अवसरों के साथ-साथ फ्रीलांसिंग और अनुवाद, लोकलाइज़ेशन, एयरलाइंस, हॉस्पिटैलिटी, और डिप्लोमैटिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में लाभदायक करियर विकल्प मिलेंगे। वहीं, सैंटर फॉर हॉयर एजुकेशनल अब्रॉड का उद्देश्य विद्यार्थियों को अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस और जापान की प्रतिष्ठित संस्थाओं — जैसे कि एमआईटी, हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, टीयू म्यूनिख, यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो आदि — में प्रवेश के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, परीक्षा तैयारी और डॉक्युमेंटेशन सपोर्ट देना है। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, विक्टर गंभीर ने इस अवसर पर कहा कि विदेशी शिक्षा अब भ्रम नहीं बल्कि एक स्ट्रीमलाइन्ड और ट्रांसपेरेंट प्रोसेस है। हम छात्रों को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सही मार्गदर्शन और तैयारी के साथ वे दुनिया के किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में पहुंचा सकते हैं, वो भी बिना एजेंट्स के सहारे। सैंटर फॉर फॉरेन लैंग्वेजेस के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, मुदित कृष्ण शर्मा ने बताया कि आज के कॉम्पिटेटिव ग्लोबल लैंडस्केप में सिर्फ डिग्री नहीं, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और भाषायी दक्षता भी आवश्यक है। इन दोनों नए केंद्रों के माध्यम से हम छात्रों को विश्व स्तरीय अवसरों के लिए तैयार कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए अब विश्व की सीमाएं नहीं, अवसर खुल रहे हैं — और जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी इन अवसरों की दिशा में एक मजबूत पुल बन रही है।



You may also like

Leave a Comment