बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों के तहत शुक्रवार को महापौर एवं राजस्थान की योग ब्रांड एम्बेसेडर ने ‘‘पहले योग फिर उद्योग’’ के संकल्प के साथ प्रात: 8:00 बजे हवामहल के सामने सभी व्यापार मंडलों के अध्यक्षों, उद्यमियों, आमजन के साथ योगाभ्यास किया। योगिनी हेमलता ने सभी को ताडासन, कटि चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, तितली आसन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे योगाभ्यास करवाये गये इसके साथ ही महापौर ने ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’’ के लिये योग का संदेश देते हुये सभी व्यापारियों, व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों को प्रतिदिन योगाभ्यास से दिन की शुरूआत करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संकल्प दिलाया।

