Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate World‘Jai Jalaram Technologies Ltd.’ को अपशिष्ट/प्रयुक्त बैटरी के निर्माता के रूप में EPR प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ

‘Jai Jalaram Technologies Ltd.’ को अपशिष्ट/प्रयुक्त बैटरी के निर्माता के रूप में EPR प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित कंपनी ‘जय जलाराम टेक्नोलॉजिस लि.’ विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन, एसेसरीज और कंज्यूमर ड्यूरेबल इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स की बिक्री रिटेल शोरूमों के माध्यम से करती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को अपशिष्ट/प्रयुक्त बैटरी के निपटान के लिए बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 के अंतर्गत प्रावधानों के अनुरूप अपशिष्ट/प्रयुक्त बैटरी के निर्माता के रूप में ईपीआर पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व कंपनी को कंपनी के पंजीकरण के संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से ई-अपशिष्ट (प्रबंधन) नियम, 2022 के तहत निम्नलिखित विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए विस्तारित निर्माता उत्तरदायित्व प्रमाणपत्र (“ईपीआर प्रमाणपत्र”) प्राप्त हुआ था। कंपनी को सेल्युलर टेलीफ़ोन: स्मार्ट फ़ोन: (ITEW15 – सेल्युलर टेलीफ़ोन: स्मार्ट फ़ोन) और टैबलेट, आई-पैड: (ITEW19 – टैबलेट, आई-पैड) जैसे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (“ईईईएस”) से उत्पन्न ई-कचरे का पुनर्चक्रण हेतु ईपीआर प्रमाणपत्र”) प्राप्त हुआ था।

उल्लेखनीय है कि ‘जय जलाराम टेक्नोलॉजिस लि.’ विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन, एसेसरीज और कंज्यूमर ड्यूरेबल इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स की बिक्री रिटेल शोरूमों के माध्यम से करती है। कंपनी ‘KORE’ ब्राण्डनेम से ट्रेडिंग करती है। अब कंपनी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में भी स्टोर खोलकर कारोबारी विस्तार कर रही है।



You may also like

Leave a Comment