Sunday, July 5, 2026 |
Home Tech Worldभारत की स्मार्ट टीवी शिपमेंट 2025 में सपाट रही, बड़ी स्क्रीन और क्यूएलईडी की हिस्सेदारी बढ़ी

भारत की स्मार्ट टीवी शिपमेंट 2025 में सपाट रही, बड़ी स्क्रीन और क्यूएलईडी की हिस्सेदारी बढ़ी

Counterpoint Research की report: पहली छमाही में demand कमजोर, दूसरी छमाही में festive offers से सुधार

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। भारत की smart TV shipment 2025 में सालाना आधार पर सपाट रही है और GST में कमी के बाद चौथी तिमाही में shipment सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, साल की पहली छमाही में demand कमजोर रही। यह जानकारी बुधवार को जारी report में दी गई। Counterpoint Research की report में कहा गया है कि 40,000 रुपए से 50,000 रुपए की कीमत वाले television ने व्यापक बाजार में बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि उपभोक्ता बेहतर सुविधाओं वाले television को प्राथमिकता दे रहे थे।

बड़े screen size वाले television की बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जिसमें 43 inch के model की बिक्री सबसे अधिक रही और 55 inch और उससे बड़े screen size वाले model ने बिक्री में वृद्धि दर्ज की। Report में आगे कहा गया है कि 2025 में quantum dot LED (QLED) की shipment में सालाना आधार पर लगभग दोगुनी हो गई है, जबकि miniLED ने कम आधार से सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की।

report में बताया गया है कि “43” और “55” जैसे प्रमुख आकारों में व्यापक उपलब्धता और मध्य-श्रेणी के segment में मजबूत पैठ के कारण QLED की shipment ने सभी मूल्य श्रेणियों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया। वहीं, miniLED की वृद्धि आंशिक रूप से इसके कम आधार के कारण थी, लेकिन यह brand द्वारा अपने portfolio को बढ़ाने और इसे OLED के अधिक किफायती विकल्प के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को दर्शाती है।

research firm ने कहा कि बाजार की पहली छमाही में आई कमजोरी का कारण उपभोक्ताओं की भावनाओं में नरमी थी, जिससे वे विवेकाधीन खर्च में सतर्कता बरत रहे थे और मजबूत promotion program की कमी के कारण upgrade को टाल रहे थे। Report में कहा गया है, “हालांकि, त्योहारी offers, बेहतर financing scheme और बड़े screen वाले television की बढ़ती सामर्थ्य के कारण दूसरी छमाही में बाजार में सुधार हुआ, साथ ही 32 inch और उससे बड़े screen वाले TV पर GST दर में कटौती ने भी इसमें योगदान दिया।”

Research analyst Anshika Jain ने कहा, “भारत का smart TV बाजार 2025 में लगभग स्थिर रहा, लेकिन हमें 2026 में स्थिर वृद्धि की उम्मीद है क्योंकि महामारी के दौरान की गई खरीदारी के लिए replacement cycle शुरू हो जाएगी और बड़े screen वाले TV की सामर्थ्य में सुधार होगा।” Jain ने आगे कहा कि DRAM (Dynamic Random-Access Memory) और NAND की कीमतों में संभावित वृद्धि से feature-rich TV के लिए सामग्री की लागत बढ़ जाएगी, जिससे margin पर दबाव पड़ेगा और निकट भविष्य में आक्रामक मूल्य निर्धारण सीमित हो जाएगा।



You may also like

Leave a Comment