Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldOriana Power Limited को राजस्थान के जोधपुर आधारित तीन कंपनियों से मिले कुल 262.68 करोड़ रुपए के आर्डर

Oriana Power Limited को राजस्थान के जोधपुर आधारित तीन कंपनियों से मिले कुल 262.68 करोड़ रुपए के आर्डर

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Oriana Power Limited नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को 3 अलग-अलग निश्चित मूल्य अनुबंध खरीद/कार्य आदेश प्राप्त हुए हैं जिनमें 32 मेगावाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजनाएं और 20 मेगावाट-घंटे क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) स्थापित करना शामिल है। उक्त अनुबंधों के अंतर्गत कार्यक्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का संपूर्ण निष्पादन शामिल है, जिसमें डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ-साथ 2 वर्ष की अवधि के लिए संचालन एवं रखरखाव सेवाएं शामिल हैं।

उपर्युक्त तीन (03) कार्य आदेशों का कुल EPC अनुबंध मूल्य 1,62,68,20,000/- रुपए है और कुल संचालन एवं रखरखाव अनुबंध मूल्य 1,00,00,000/- रुपए है। ये दोनों राशियां लागू वस्तु एवं सेवा कर (GST) को छोड़कर हैं। कंपनी को जोधपुर आधारित Kesari Alloys Private Limited से 16 मेगावाट, Ramayan Ispat Private Limited से 8 मेगावाट और Duggar Fiber Private Limited से 8 मेगावाट EPC परियोजना और संचालन एवं रखरखाव सेवाओं के आर्डर मिले हैं।



You may also like

Leave a Comment