Sunday, March 8, 2026 |
Home » Imperial Chamber ने 100 बालिकाओं को जूते व मोजेे वितरित किए

Imperial Chamber ने 100 बालिकाओं को जूते व मोजेे वितरित किए

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। इंपीरियल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महानिदेशक सुनील दत्त गोयल द्वारा पीएम श्री गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल गंगौरी बाजार जयपुर में लगभग 100 बालिकाओं को जूते व जुराबे वितरित किए गए।
ज्ञात रहे इंपीरियल चैंबर द्वारा पिछले माह भी लगभग 100 बालिकाओं को जूते और जुराबे वितरित किए गए। इंपीरियल चैंबर द्वारा इस स्कूल में समय-समय पर और भी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में आर्थिक सहयोग दिया जाता रहा है, जिसमें पिछले वर्ष बालिकाओं के शौचालय का रिनोवेशन भी कराया गया था।
इसी क्रम में इसी समय लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर द्वारा बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए। क्लब की अध्यक्ष ऋचा खेमका, सचिव हेमा पारेख, रोजी सक्सेना जॉन चेयर पर्सन, अजय सक्सेना जी, मनिका व्यास, राजेश पारीक उपस्थित रहे।
इंपीरियल चैंबर से दीपेश शुक्ला द्वारा बालिकाओं को डिजिटल इंडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तार से बताया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर जय श्री भार्गव द्वारा सभी का स्वागत किया गया और सभी बच्चों को संबोधित किया गया



You may also like

Leave a Comment