बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IIHCL ) ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक रिसॉर्ट के निर्माण की घोषणा की। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट गेटवे ब्रांड के तहत होगा।
इस अवसर पर आईएचसीएल की कार्यकारी उपाध्यक्ष – रियल एस्टेट एवं विकास, सुमा वेंकटेश ने कहा, कि अयोध्या, अपने तीव्र बुनियादी ढांचे के विकास के साथ, आध्यात्मिक सर्किट पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है। यह रणनीतिक साझेदारी भारत भर में उभरते बाजारों में हमारे फुटप्रिंट्स का विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। हम इस जीवंत शहर में विश्व स्तरीय होटल अनुभव लाने के लिए श्री नरेश लधानी और एलडी लधानी समूह के साथ एक बार फिर से जुडक़र प्रसन्न हैं। 150 कमरों वाला ये होटल, अयोध्या का आध्यात्मिक केंद्र होगा जो मेहमानों के लिए एक शानदार और इमर्सिव अनुभव प्रदान करेगा। 1.56 एकड़ में फैले इस होटल में एक पूरे दिन खुला रहने वाला डाइनिंग रेस्तरां, एक विशेष रेस्तरां और एक बार होगा। आराम और तरोताज़ा होने के लिए, मेहमान स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर या समग्र स्पा का आनंद ले सकते हैं। होटल में एक विशाल बैंक्वेट हॉल और डडेडिकेटेड मीटिंग रूम के साथ आयोजनों के लिए पर्याप्त जगह होगी। एलडी लधानी समूह के निदेशक नरेश लधानी ने कहा, कि हम आईएचसीएल के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं। जैसे-जैसे शहर एक विश्व स्तरीय आध्यात्मिक गंतव्य में बदल रहा है, यह सहयोग आगंतुकों को असाधारण आतिथ्य प्रदान करेगा जो अयोध्या के विकसित परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं से मेल खाता है। अयोध्या एक पूजनीय तीर्थ स्थल है जो हर साल लाखों भक्तों को आकर्षित करता है। यह शहर प्राचीन इतिहास और पौराणिक कथाओं से भरा हुआ है, जिसमें कई मंदिर और पवित्र स्थल हैं, जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इस होटल के जुडऩे से आईएचसीएल के पास 29 होटल हो जाएंगे, जिनमें से 16 उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन हैं।

