बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
Icici Bank का सालाना फेस्टिव बोनान्जा इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फैशन, आभूषण, फर्नीचर, यात्रा, ई-कॉमर्स और डाइनिंग जैसे बड़े ब्रांड पर आकर्षक डील के साथ वापस आ गया है। बैंक के ग्राहक अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और कंज्यूमर फाइनेंस का उपयोग करके इन ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और 40,000 तक की छूट पा सकते हैं। वे अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठाने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
बैंक आईफोन 16 और एपल के अन्य उत्पादों पर विशेष डील प्रदान करता है। आईफोन 16 की खरीद पर, ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड और अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से की गई ईएमआई खरीद पर 5,000 तक का तत्काल कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। Icici Bank के क्रेडिट कार्ड धारकों को विशेष रूप से एपल के ‘आईफोन फॉर लाइफ’ प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करने का विकल्प मिलता है। यह उन्हें चुनिंदा आईफोन मॉडलों के लिए 2,497 रुपये से शुरू होने वाली 24 महीने की ब्याज मुक्त किस्तों में भुगतान करने की सुविधा देता है और अगले आईफोन में अपग्रेड करने पर मौजूदा आईफोन के लिए गारंटीड बायबैक विकल्प प्रदान करता है। मिंत्रा के बिग फैशन फेस्टिवल में ग्राहक विशेष ऑफर पाने के पात्र हैं। इसके अलावा, वे बैंक से होम लोन, कार लोन, टू-व्हीलर लोन और एजुकेशन लोन पर विशेष ऑफर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, वे बैंक से होम लोन, कार लोन, टू-व्हीलर लोन और एजुकेशन लोन पर विशेष ऑफर का आनंद ले सकते हैं।
फेस्टिव बोनान्जा की लॉन्चिंग पर Icici Bank के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश झा ने कहा कि हम अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के डिस्काउंट, ऑफर और कैशबैक के साथ ‘फेस्टिव बोनान्जा’ वापस लाकर खुश हैं। विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष ब्रांडों के साथ साझेदारी करके, हमने अपने ग्राहकों के लिए त्यौहारी सीजन के दौरान इन आकर्षक ऑफर और छूटों को तैयार किया है, ताकि वे अपनी त्यौहारी खरीदारी का अधिकतम लाभ उठा सकें। इन डील्स का लाभ Icici Bank के क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कंज्यूमर फाइनेंस और कार्डलेस ईएमआई के जरिए उठाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें होम लोन, कार लोन, टू-व्हीलर लोन और एजुकेशन लोन पर विशेष त्यौहारी ऑफर की घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि ये ऑफर हमारे ग्राहकों के लिए त्यौहारी सीजन को और भी मजेदार और फायदेमंद बना देंगे।
फेस्टिव बोनान्जा के मुख्य ऑफर में शामिल हैं-
मोबाइल फोन- आईफोन 16 पर 5,000 तक का कैशबैक। वनप्लस, गूगल पिक्सल, श्याओमी, रीयलमी, ओप्पो और अन्य मोबाइल पर आकर्षक छूट और ईएमआई ऑफर।
इलेक्ट्रॉनिक्स- एलजी, सैमसंग, सोनी, हायर, आईएफबी, यूरेका फोर्ब्स और कई अन्य विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडों पर 40,000 तक की छूट। बोस के स्पीकर पर 5,000 तक की छूट और जेबीएल के चुनिंदा उत्पादों पर 15 प्रतिशत या 8,000 तक की छूट।

