Home Business Remediesभविष्य को ध्यान में रखकर HP ने भारत में पेश किए 20 से ज्यादा प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस

भविष्य को ध्यान में रखकर HP ने भारत में पेश किए 20 से ज्यादा प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस

HP India ने लॉन्च किए 20 से ज्यादा नए Products और Solutions

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली, 11 मई, 2026: HP India ने आज भारत में Technology की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Personal Systems, Print एवं Workforce Solutions से जुड़े 20 से ज्यादा नए Products एवं Solutions पेश किए। इनमें छात्रों एवं Creators से लेकर Professionals एवं Enterprises तक की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इस Portfolio के साथ ही HP ने India-First OmniPad 12 के माध्यम से नई Category में भी कदम रखा है। इसकी मदद से छात्रों और First Time Users को PC जैसी Productivity के साथ Tablet की Flexibility मिलेगी। इसी तरह HP EliteBoard G1a Next Gen AI PC दुनिया का पहला एवं एकमात्र AI Keyboard PC है, जिसे Modern Workplace के लिए ज्यादा Powerful, Portable एवं आसान Computing के लिए बनाया गया है।

HP India, Sri Lanka and Bangladesh की Senior Vice President एवं Managing Director Ipsita Dasgupta ने कहा, ‘भारत के विकास के सफर में Technology इस बात का जरूरी एवं आंतरिक हिस्सा बनकर सामने आई है कि लोग कैसे सीखेंगे, कमाएंगे और Create करेंगे। अगर आप देश में Technology Adoption को देखें तो यह इसे प्रभावी तरीके से प्रयोग करने के लिए आत्मविश्वास एवं कौशल देने से जुड़ा मामला है। फिर बात चाहे पढ़ने के लिए Technology का प्रयोग कर रहे छात्र की बात हो, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कारोबारी की बात हो या काम के बदलते माहौल में ढलने की कोशिश कर रहे किसी कर्मचारी की बात हो। Adoption के इस सफर में हमारा Focus ऐसी Technology प्रदान करते हुए सार्थक भूमिका निभाना है, जिससे रोजाना के विकास एवं विश्वास को Support किया जा सके। इस Launching के साथ हम PC, Printer और HP Solutions के साथ ज्यादा Connected Experience देने के लिए तैयार हैं। इन्हें Users की बड़ी Range को Support करने और Real-World Use Cases को ध्यान में रखकर Design किया गया है।’

HP India में Personal Systems के Senior Director Vineet Gehani ने कहा, ‘जिस तरह से लोगों के काम करने का तरीका बदल रहा है, उसमें ज्यादा Flexible, Intelligent एवं Connected Experience की ओर स्पष्ट झुकाव दिखा है। नई Category में HP के कदम रखने और हमारे AI Portfolio के विस्तार के साथ हम ऐसे Solutions बनाने पर Focus कर रहे हैं, जिन्हें Future of Work को ध्यान में रखकर Design किया गया है। साथ ही हम भारत में Users की विविध जरूरतों को भी ध्यान में रख रहे हैं।’

HP India के Senior Director – HP Solutions, Sanjeev Pathak ने कहा, “भारत में सभी उद्योगों में AI और Technology पर आधारित Workflow तेजी से बढ़ रहा है और AI में Trained Engineers, Designers, Developers और AI-Enabled Enterprise की मांग भी तेजी से बढ़ी है। अपने नए HP Solutions के साथ हम Advanced Workload और AI at the Edge के लिए High-Performance Experience दे रहे हैं। इससे संगठनों को आधुनिक बनने, आगे बढ़ने और Future of Work की ओर पूरे भरोसे के साथ कदम बढ़ाने में मदद मिल रही है।”



You may also like

Leave a Comment