Jio Bharat Phone बना Rajasthan में मनोरंजन, Digital Security और Payment का भरोसेमंद साथी
जयपुर, 11 मई 2026: Rajasthan में Cricket के बढ़ते Craze के बीच Jio Bharat Phone आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय Device के रूप में उभरा है। राज्य में करोड़ों Users के लिए यह किफायती 4G Phone न केवल Live Cricket, Music और सैकड़ों TV Channels तक पहुंच प्रदान करता है, बल्कि Digital Security और Banking को भी आसान बनाता है।
व्यापारियों के लिए इसमें ‘Sound Pay’ की सुविधा भी दी गई है, जिससे UPI Payment होने पर सीधे Phone से ही आवाज के जरिए पुष्टि हो जाती है, जिसके चलते अलग से Sound Box रखने या उसका मासिक किराया देने की बाध्यता खत्म हो गई है।
सुरक्षा के लिहाज से भी यह Phone काफी उन्नत है, जहाँ Jio Bharat Companion App के जरिए Users अपनी Location साझा कर सकते हैं, Spam Calls से बच सकते हैं और Phone की Battery एवं App इस्तेमाल पर नजर रख सकते हैं।
एक ही Device में मनोरंजन, सुरक्षित संचार और आसान Payment जैसी खूबियां देकर Jio Bharat Rajasthan के दूर-दराज के इलाकों में Digital पहुंच को तेजी से बढ़ा रहा है। छोटे व्यापारियों से लेकर युवाओं तक, यह Phone अपनी उपयोगिता और कम कीमत के कारण पूरे राज्य में लोकप्रिय हो रहा है।




