Home Breaking NewsTech Ecosystem ने जुटाए 1.7 अरब डॉलर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जुटाई है यह राशि दिल्ली-एनसीआर में है Tech Ecosystem

Tech Ecosystem ने जुटाए 1.7 अरब डॉलर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जुटाई है यह राशि दिल्ली-एनसीआर में है Tech Ecosystem

दिल्ली NCR के Tech Ecosystem ने Q1 2026 में जुटाए 1.7 अरब डॉलर

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क |दिल्ली NCR के Tech Ecosystem ने 2026 की पहली तिमाही में 110 Rounds में 1.7 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो कि पिछले साल जुटाई गई राशि 1.9 अरब डॉलर से कम है। इसकी वजह निवेशकों का चयनात्मक रहना और चुनिंदा सौदों पर केंद्रित रहना है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

Data Intelligence Platform Tracxn Technologies Limited की रिपोर्ट में पूंजी संरचना में एक महत्वपूर्ण बदलाव का जिक्र किया गया है, क्योंकि 2025 की पहली तिमाही में Deals की संख्या 153 से घटकर 110 रह गई, जबकि Top Three Deals का मूल्य 1.2 अरब डॉलर था, जो तिमाही के कुल निवेश का 71 प्रतिशत है।

यह Trend चयनित निवेश का संकेत

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Trend बाजार में गिरावट का संकेत नहीं देती, बल्कि चयनित निवेश का संकेत देती है। कंपनियों ने Late-Stage Funding Round में 1.2 अरब डॉलर, Early-Stage में 362 Million Dollar और Seed-Stage में 147 Million Dollar जुटाए गए। आंकड़ों से सभी Funding स्तरों पर Domestic और International Institutional Investment का मिला-जुला रुझान झलकता है।

Enterprise Infrastructure निवेश में पहले स्थान पर

2026 की पहली तिमाही में Enterprise Infrastructure को 869.1 Million Dollar का निवेश मिला। Environmental Technology 434 Million Dollar के साथ दूसरे स्थान पर रही, जिसके बाद Enterprise Application क्षेत्र का स्थान रहा। इन तीनों क्षेत्रों ने मिलकर तिमाही के कुल 1.7 अरब डॉलर में से 1.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश प्राप्त किया, जो बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश के क्षेत्र में निर्णायक बदलाव का संकेत देता है।

व्यावसायिक मॉडलों में Data Center Provider अव्वल

Data Center Providers ने एक ही दौर में 710 Million Dollar के साथ व्यावसायिक मॉडलों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया। इसके बाद Advanced Solar Energy Production 344 Million Dollar और Marketing Optimization 150 Million Dollar के साथ रहे। B2C Grocery E-Commerce, Electric Vehicle Manufacturer और EV Charging Solution भी Top Ten में शामिल थे, लेकिन इन्हें काफी कम पूंजी आवंटन मिला, जो कि क्रमशः 40.4 Million Dollar, 49 Million Dollar और 27.8 Million Dollar था।

पहली तिमाही में नौ अधिग्रहण दर्ज

रिपोर्ट में इस Trend का विश्लेषण करते हुए कहा गया है कि राजधानी शहर की Funding Priorities उपभोक्ता गति की तुलना में Infrastructure Stability के अनुरूप हैं। दिल्ली NCR में 2026 की पहली तिमाही में 9 Acquisition दर्ज किए गए, जो 2025 की पहली तिमाही की संख्या के बराबर है जबकि IPO Market में केवल एक ही Listing हुई।

पूंजी का 52 प्रतिशत हिस्सा Gurugram के पास रहा

2026 की पहली तिमाही में कुल पूंजी का 52 प्रतिशत हिस्सा Gurugram के पास रहा, जो क्षेत्रीय Funding में सबसे आगे था। इसके बाद Noida 27 प्रतिशत के साथ दूसरे और Delhi 20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर था। इन तीनों शहरों का कुल Funding में 99 प्रतिशत हिस्सा रहा।



You may also like

Leave a Comment