Monday, November 2, 2026 |
Home Business RemediesEWS आरक्षण सरलीकरण और महिला स्वावलम्बन पर श्री राजपूत सभा की बड़ी पहल

EWS आरक्षण सरलीकरण और महिला स्वावलम्बन पर श्री राजपूत सभा की बड़ी पहल

जयपुर शहर में 50 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, महिलाओं के लिए निःशुल्क Training Centre और स्वरोजगार योजना पर जोर

by Business Remedies
0 comments
Shri Rajput Sabha Jaipur meeting on EWS reservation and women empowerment

जयपुर में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
श्री राजपूत सभा जयपुर शहर कार्यकारिणी की बैठक श्री राजपूत सभा, पाँच बत्ती, M.I. Road पर सम्पन्न हुई। बैठक में EWS आरक्षण के सरलीकरण, महिला स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण और संगठन विस्तार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

50 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
जयपुर शहर अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़नपुरा ने बताया कि इस बार जयपुर शहर में 50,000 साधारण सदस्यों को श्री राजपूत सभा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 20,000 महिला सदस्यों को शामिल करने की योजना है। उन्होंने EWS आरक्षण को राज्य सरकार की तर्ज पर केन्द्र स्तर पर भी लागू करने की मांग रखी।

महिलाओं के लिए निःशुल्क Training Centre
महामंत्री मोहन सिंह बिदावत ने बताया कि राजपूत महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई और घरेलू उत्पादों का निःशुल्क Training देने के लिए खातीपुरा रोड, झोटवाड़ा में जल्द Centre शुरू किया जाएगा। इसकी संचालन जिम्मेदारी ललितांश शेखावत ने ली है। तैयार उत्पादों के Marketing और स्वरोजगार से जोड़ने की जिम्मेदारी सभा संभालेगी।

EWS Scholarship से छात्रों को राहत की मांग
कार्यकारिणी सदस्य विनिता शेखावत ने कहा कि Rajasthan Government द्वारा संचालित विभिन्न Courses की Fees आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए चुनौती बनती है। उन्होंने EWS Scholarship लागू कर अधिकतम ₹60,000 तक की राहत उपलब्ध कराने की मांग रखी।

युवाओं को Entrepreneurs से जोड़ने का प्रस्ताव
डॉ. रेनू खंगारोत ने युवाओं को सीधे Entrepreneurs से जोड़ने के लिए ‘सीधी बैठक’ और Common Platform शुरू करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न सुझाव भी रखे।



You may also like

Leave a Comment