Joint Venture में 50% हिस्सेदारी
जयपुर। Solarworld Energy Solutions Limited ने Renewable Energy Sector में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए Joint Venture कंपनी Rays Green Energy Manufacturing Private Limited में 50%
Paid-up Equity Share Capital हासिल कर ली है। कंपनी ने Stock Exchanges को दी जानकारी में बताया कि Equity Shares के Allotment के तहत ₹26.82 करोड़ की पहली किस्त का भुगतान किया गया है।
12,600 Equity Shares का Allotment
इस Transaction के तहत Solarworld Energy Solutions को ₹10 Face Value वाले 12,600 Equity Shares आवंटित किए गए हैं। इन Shares पर ₹21,287 प्रति Share का Premium शामिल है। Joint Venture में शेष 50% हिस्सेदारी Rays Power Infra Limited के पास बनी हुई है।
Narmadapuram में Integrated Giga Factory
Rays Green Energy Manufacturing Private Limited High-Efficiency Solar Equipment और Clean Energy Infrastructure के Development तथा Manufacturing पर काम कर रही है। कंपनी Madhya Pradesh के Narmadapuram स्थित Mohasa-Babai Industrial Area में एक Integrated Giga Factory स्थापित कर रही है।
1.5 GW Solar Cell Plant की योजना
Manufacturing Facility के तहत 1.5 GW क्षमता वाला Advanced Solar Cell Plant और 3 GW की High-Tech Solar Module Assembly Line विकसित की जा रही है। यह Project Domestic Solar Manufacturing और Backward Integration Capacity को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Agreements के अनुरूप हुआ Investment
Equity Allotment 7 September 2026 को हुए Securities Subscription Agreement और Joint Venture Agreement की शर्तों के अनुरूप पूरा किया गया है। Jaipur आधारित EPC Company Rays Power Infra और Solarworld Energy Solutions इस Project को संयुक्त रूप से आगे बढ़ा रहे हैं।
₹73.17 करोड़ से अधिक का शेष Subscription
समझौते के अनुसार Project की जरूरत के आधार पर आने वाले महीनों में ₹73.17 करोड़ से अधिक की शेष Equity Amount का चरणबद्ध Subscription किया जाएगा। दोनों कंपनियों का लक्ष्य Domestic Solar Equipment Manufacturing को बढ़ावा देना और Imported Solar Equipment पर निर्भरता कम करना है।

