नई दिल्ली। मानव-केंद्रित मोबाइल उपकरणों के विनिर्माता, एचएमडी ने आज भारतीय बाज़ार के लिए अपने नए उपकरणों के पोर्टफोलियो में तीन रोमांचक नए उत्पाद – एचएमडी वाइब 5जी, एचएमडी 101 4जी और एचएमडी 102 4जी – लॉन्च करने की घोषणा की। ये नए उत्पाद एचएमडी के पोर्टफोलियो का विस्तार हैं जिसके उद्देश्य है, उपभोक्ताओं की विभिन्न किस्म की ज़रूरतों को पूरा करना। इसमें किफायती अगली पीढ़ी के 5जी प्रदर्शन से लेकर कॉम्पैक्ट और विश्वसनीय 4जी फीचर फोन शामिल हैं।
एचएमडी वाइब 5जी – वाइब के साथ शुरू करें 5जी का सफर
एचएमडी वाइब 5जी, एचएमडी के किफायती 5जी स्मार्टफोन श्रेणी में प्रवेश का प्रतीक है, जो उपभोक्ताओं को बेहतरीन प्रोसेसिंग, बढ़िया विज़ुअल और शानदार कैमरा सेटअप का संयोजन प्रदान करता है।
मुख्य विशेषताएं:
– डिस्प्ले: 6.67 इंच एचडी+ एचआईडी एलसीडी, 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
– कैमरा: रियर – 50एमपी + 2एमपी | फ्रंट – 8एमपी
– बैटरी: 5000एमएएच, 18डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग (चार्जर इन-बॉक्स)
– कनेक्टिविटी: 5जी (9 बैंड)
– ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉइड 15, दो साल के त्रैमासिक सुरक्षा अपडेट के साथ
– प्रोसेसर: यूनिसॉक टी760, 6एनएम, 2.2गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
– मेमोरी: 4जीबी रैम, 4जीबी वर्चुअल रैम, 128जीबी आरओएम
– अतिरिक्त: 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी, डेडिकेटेड नोटिफिकेशन लाइट, इन-बॉक्स जेली केस
एचएमडी 101 4जी और एचएमडी 102 4जी – सरल, विश्वसनीय 4जी फीचर फोन
एचएमडी 101 4जी और एचएमडी 102 4जी उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो ज़रूरी सुविधाओं, आसान उपयोगिता और 4जी कनेक्टिविटी चाहते हैं।
मुख्य विशेषताएं:
– डिस्प्ले: 2 इंच क्यूक्यूवीजीए
– कनेक्टिविटी: यूएसबी टाइप-सी, ब्लूटूथ, डुअल सिम, 4जी
– बैटरी: 1000एमएएच
– मेमोरी: 32जीबी तक की एक्सटर्नल मेमोरी सपोर्ट करता है
– वारंटी: 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी
– विशेषताएं: एफएम रेडियो (वायर्ड/वायरलेस), एमपी3 प्लेयर, क्लाउड ऐप्स, स्थानीय भाषा सपोर्ट
– डिज़ाइन: बड़े बटन, टॉर्च, लैनयार्ड होल
– रंग:
o एचएमडी 101 4जी: गहरा नीला, लाल, नीला
o एचएमडी 102 4जी: गहरा नीला, लाल, बैंगनी
– एचएमडी102 4जी में फ्लैश के साथ क्यूवीजीए कैमरा, कलर कीपैड से मेल खाता स्टाइलिश डिज़ाइन भी है।
एचएमडी इंडिया और एशिया प्रशांत के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी, रवि कुंवर ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, ” एचएमडी वाइब 5जी, एचएमडी 101 4जी और एचएमडी 102 4जी को हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। एचएमडी वाइब 5जी स्मार्टफोन के साथ, हम अगली पीढ़ी के लिए कनेक्टिविटी को और अधिक सुलभ बना रहे हैं, और एचएमडी 101 4जी तथा एचएमडी 102 4जी के साथ, हम वह सरलता और विश्वसनीयता प्रदान कर रहे हैं जिसकी ज़रूरत कई उपयोगकर्ताओं को अपने दैनिक जीवन में हैं।
उपलब्धता:
एचएमडी वाइब 5जी को त्योहार के मौके पर ₹8,999 की विशेष रूप से किफायती कीमत पर लॉन्च किया जा रहा है। इसके साथ ही, एचएमडी 101 4जी और एचएमडी 102 4जी क्रमशः ₹1,899 और ₹2,199 की शुरुआती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। ये फोन भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और HMD.com पर 11 सितंबर, 2025 से उपलब्ध होंगे।
साल 2025 के लिए एचएमडी द्वारा नियोजित रोमांचक उपलब्धियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें।

