Jaipur। Mumbai आधारित Highness Microelectronics Limited डिजिटल इमेजिंग सॉल्यूशंस उत्पादों की डिजाईन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा Mumbai-400701, Rabale, TTC औद्योगिक क्षेत्र, R-364 स्थित कारखाने में असेंबली लाइन स्थापित करने के लिए वांछित पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण करने, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकता का वित्तपोषण करने, कंपनी द्वारा लिए गए ऋण का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व-भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: 2007 में स्थापित, Highness Microelectronics Limited एक ISO 9001:2015 और ISO 13485:2016 प्रमाणित कंपनी है और डिजिटल इमेजिंग समाधान उत्पादों की डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और निर्माण करती है। कंपनी दो मुख्य प्रकार के उत्पाद पेश करती है:
- तैयार उत्पाद: इनमें फ्लैट पैनल डिस्प्ले (TFT और LCD मॉड्यूल), डिस्प्ले कंट्रोलर, इलेक्ट्रो-ल्यूमिनेसेंट और वैक्यूम फ्लोरोसेंट डिस्प्ले, टच स्क्रीन, केबल असेंबली और हार्नेस, बैकलाइट ड्राइवर और इन्वर्टर, डिस्प्ले एन्हांसमेंट सॉल्यूशन शामिल हैं।
डिस्प्ले एन्हांसमेंट सॉल्यूशन में बाहरी और धूप में उपयोग के लिए उच्च चमक, कठोर वातावरण के लिए व्यापक तापमान सीमा, महत्वपूर्ण कार्यों के लिए EMI शील्डिंग, NVIS (Night Vision) संगतता, बेहतर स्पष्टता के लिए ऑप्टिकल बॉन्डिंग, और एंटी-ग्लेयर, एंटी-रिफ्लेक्शन और एंटी-स्मज सुरक्षा के लिए वंडल-प्रूफिंग और कवर ग्लास शामिल हैं।
- बाजार मांग के अनुसार विशिष्ट सॉल्यूशंस/प्रोजेक्ट्स हेतु उत्पाद: कंपनी ओपन-फ्रेम, पैनल-माउंट, औद्योगिक-ग्रेड और मेडिकल-ग्रेड जैसे प्रारूपों में अनुकूलित डिस्प्ले मॉनिटर उत्पाद प्रदान करती है, जिनका उपयोग औद्योगिक ऑटोमेशन, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा, परिवहन (ट्रेनें, मेट्रो, ऑटोमोबाइल) और निगरानी एवं रक्षा जैसे उद्योगों में किया जाता है।
पिछले दो दशकों में, कंपनी ने अपनी आंतरिक क्षमताओं को मजबूत करके बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम की है। इससे कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य उत्पादों की आपूर्ति करने में सक्षम हो पाई है।
मेडिकल-ग्रेड मॉनिटर और अनुकूलित इमेजिंग समाधानों में विशेषज्ञता के साथ, Highness Microelectronics Limited रक्षा एवं एयरोस्पेस, रेलवे, स्वास्थ्य सेवा और औद्योगिक स्वचालन जैसे उद्योगों को सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी वैश्विक विदेशी दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए कुछ विशिष्ट डिस्प्ले की आपूर्ति करने वाली एकमात्र भारतीय निर्माता भी है, जो इसकी तकनीकी क्षमता और बाजार में मजबूत स्थिति को दर्शाती है। तेजी से बदलते डिजिटल इमेजिंग बाजार में कंपनी को कंपनी की आंतरिक क्षमताएं, मजबूत परियोजना प्रबंधन के साथ मिलकर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और एक मजबूत प्रतिष्ठा प्रदान कर रही है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 9.91 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.44 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 10.99 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.39 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 14.17 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 14.41 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.41 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 23.66 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
प्रवर्तकों का अनुभव:
45 वर्षीय गौरव मंजुल केजरीवाल कंपनी के प्रबंध निदेशक और प्रमोटर हैं। उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, बॉम्बे विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) की उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि उन्होंने वर्ष 2001 में पूरी की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, स्थानीय परीक्षा सिंडिकेट, लंदन से वर्ष 1998 में बिजनेस इंग्लिश सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। उन्हें भारत और विदेश में डिस्प्ले उद्योग का व्यापक ज्ञान है। वे सोसाइटी फॉर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एसआईडी) यूएसए के सक्रिय सदस्य हैं, जो विश्व स्तर पर सभी डिस्प्ले और संबंधित उत्पादों के निर्माताओं का शासी निकाय है। वे एसपीआईई के भी सदस्य हैं, जो प्रकाशिकी और फोटोनिक्स के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। वें विभिन्न उद्योग क्षेत्रों जैसे औद्योगिक स्वचालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, रक्षा और प्रसारण एवं मीडिया में उपयोग होने वाले डिस्प्ले के बारे में व्यापक ज्ञान और समझ रखते हैं। उन्हें डिस्प्ले उद्योग में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे कंपनी के भारत और विदेशों में विभिन्न प्रौद्योगिकी भागीदारों के साथ रणनीतिक गठजोड़ का प्रबंधन करते हैं।
72 वर्षीय मंजुल कुमार केजरीवाल कंपनी के प्रमोटर और गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्हें कुल 45 वर्षों का अनुभव है, जिसमें से 23 वर्षों का अनुभव डिस्प्ले उद्योग में है। वर्ष 2007 में, उन्होंने मेसर्स हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (पूर्व में हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) की स्थापना की, जो फ्लैट पैनल डिस्प्ले जैसे थिन फिल्म ट्रांजिस्टर (‘टीएफटी’) और लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (‘एलसीडी’) मॉड्यूल, डिस्प्ले कंट्रोलर, इलेक्ट्रो-ल्यूमिनेसेंट डिस्प्ले, वैक्यूम फ्लोरोसेंट डिस्प्ले, टच स्क्रीन, केबल असेंबली और हार्नेस, बैकलाइट ड्राइवर और इन्वर्टर और डिस्प्ले एन्हांसमेंट समाधानों के निर्माण में लगी हुई कंपनी है। वे कंपनी की स्थापना के बाद से निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और कंपनी के प्रशासनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।
45 वर्षीय श्रुति गौरव केजरीवाल कंपनी की प्रमोटर और पूर्णकालिक निदेशिका हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध, से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
उन्हें विभिन्न संगठनों में प्रशासन, लेखा और संचालन विभागों में 11 वर्षों का समग्र उद्योग अनुभव है।
उन्हें कंपनी के मानव संसाधन और विपणन विभाग के पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: Highness Microelectronics Limited का आईपीओ BSE SME प्लेटफार्म पर 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 18,06,000 Equity Shares 114 से 120 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 21.67 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी के शेयरधारकों द्वारा 1,52,400 शेयर Offer for Sale के माध्यम से बिक्री किए जा रहे हैं। आईपीओ का Market Lot Size 1200 शेयरों का है और Retail निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Fintelectual Corporate Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

