बिजऩेस रेमेडीज/मोहाली। सीपी 67 में बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म हीर एक्सप्रेस का भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया। इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिविता जुनेजा (हीर) और दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर, मेघना मलिक, निर्देशक उमेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा चंडीगढ़ और आस- पास की नामचीन हस्तियों ने इस प्रीमियर में शिरकत की और फिल्म को जमकर सराहा। फिल्म के गाने, दमदार स्टारकास्ट और साफ-सुथरी कहानी ने दर्शकों को भावुक भी किया और मनोरंजन भी। हर किसी की जुबान पर फिल्म के गानों की तारीफ थी। कई दर्शकों ने मुस्कुराते हुए कहा कि हीर एक्सप्रेस वाकई कमाल की फिल्म है। लंबे समय बाद इतनी साफ-सुथरी और दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि फिल्म का हर सीन दिल को छू जाता है और क्लाइमैक्स तो गजब है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लीड एक्ट्रेस दिविता जुनेजा हैं, जिन्होंने पहली ही फिल्म से सबका दिल जीत लिया। फिल्म में एक्टर प्रीत कमानी के अलावा दिग्गज कलाकारों आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, मेघना मलिक और गुलशन ग्रोवर के साथ काम करते हुए भी दिविता का आत्मविश्वास और मासूम अदाएँ सभी को प्रभावित कर गईं। एक अन्य अतिथि ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि फिल्म का म्यूजिक शानदार है और गाने सुनते ही याद रह जाते हैं। दिविता जुनेजा का काम इतना नैचुरल और दमदार लगा कि यकीन ही नहीं होता यह उनकी पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि दिविता जुनेजा का डेब्यू अनन्या, जान्हवी या आलिया के डेब्यू से कहीं भी कमतर नहीं है। भारत से लेकर लंदन तक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म रिश्तों, प्यार और इमोशन्स को जोड़ती है। फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दिन-रात का शेड्यूल, ठंडी हवाओं में घुड़सवारी वाले सीक्वेंस, और विदेश की अलग संस्कृति के बीच शूट करना, लेकिन इन कठिनाइयों ने फिल्म को और ज्यादा भव्य रूप दिया। वहीं, प्रीमियर में शामिल एक दर्शक ने कहा कि आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा जैसे दिग्गजों का अभिनय तो हमेशा की तरह उम्दा है, लेकिन दिविता जुनेजा ने जिस आत्मविश्वास से स्क्रीन संभाली, वह काबिले तारीफ है। क्लाइमैक्स देखकर लगा कि फिल्म ने कहानी को पूरा न्याय दिया। मैं इसे 5 में से पूरे 5 स्टार दूँगा। हीर एक्सप्रेस एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जिसमें हर उम्र के लिए मनोरंजन और भावनाएँ मौजूद हैं। यही कारण है कि प्रीमियर के बाद दर्शकों ने कहा कि यह फिल्म रिश्तों की अहमियत का अहसास कराती है और परिवार को और करीब ले आती है।
फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो ओह माय गॉड और 102 नॉट आउट जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। सिनेमैटोग्राफी समीर आर्य और अक्षत शर्मा ने संभाली है, जबकि एडिटिंग मयूर हारदास और एक्शन डायरेक्शन सुनील रोड्रिग्स और इयान वैन टेम्परली ने किया है।

