Wednesday, December 17, 2025 |
Home » ‘Harshdeep Hortico Limited’ का सितंबर छमाही में कर पश्चात शुद्ध लाभ 34.97 फीसदी बढ़कर हुआ 570.18 लाख रुपए

‘Harshdeep Hortico Limited’ का सितंबर छमाही में कर पश्चात शुद्ध लाभ 34.97 फीसदी बढ़कर हुआ 570.18 लाख रुपए

by Business Remedies
0 comments
harshdeep

जयपुर। महाराष्ट्र के Thane आधारित ‘Harshdeep Hortico Limited’ इनडोर और आउटडोर इस्तेमाल के लिए Pots एवं Planters की Design, निर्माण और आपूर्ति करती है। कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2490.33 लाख रुपए के मुकाबले 31.07 फीसदी अधिक 3264.19 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 422.53 लाख रुपए के मुकाबले 34.97 फीसदी अधिक 570.18 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 3.54 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां:
‘Harshdeep Hortico Limited’ इनडोर और आउटडोर इस्तेमाल के लिए Pots एवं Planters की Design, निर्माण और आपूर्ति करती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में Indoor Plastic Planters, Outdoor Planters, Illuminated Planters, Decorative Planters, Roto-Moulded Planters, Fiber-Reinforced Plastic (FRP) Planters, Eco-Series Planters आदि और संबंधित सहायक उपकरण जैसे Garden Hose Pipe और Water कनस्तर शामिल हैं।

हाल ही में कंपनी ने Roto Moulded Outdoor Furniture के क्षेत्र में भी कदम रखा है। Harshdeep Hortico की Bhiwandi और Pune में दो विनिर्माण सुविधाएं हैं जिनका क्षेत्रफल क्रमशः 93769 वर्ग फुट और 40000 वर्ग फुट है। कंपनी के Delhi, Pune (Maharashtra) और Rajahmundry (Andhra Pradesh) में तीन Store और Hyderabad, Kolkata, Chandigarh और Visakhapatnam में चार वितरक हैं। कंपनी की Amazon और Flipkart के साथ-साथ Facebook और Instagram जैसे Social Media प्लेटफार्मों के माध्यम से भी Online उपस्थिति है।

कंपनी को देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ विदेशी देशों जैसे Djibouti, East Africa, United Kingdom, Nepal आदि से ग्राहक आधार मिल रहा है।



You may also like

Leave a Comment