बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारतीयों की एक बड़ी आबादी साल भर मच्छर जनित बीमारियों के खतरे को लेकर चिंतित है। 81 प्रतिशत लोग मानते हैं कि Malaria और Dengue जैसी बीमारियां किसी भी समय हो सकती हैं, ये सिर्फ मानसून तक सीमित नहीं हैं। यह चौंकाने वाला तथ्य ‘वन मॉस्किटो, काउंटलेस थ्रेट्स’ (एक मच्छर, अनगिनत खतरे) नामक पैन-इंडिया सर्वेक्षण में सामने आया, जिसे भारत के अग्रणी घरेलू कीटनाशक ब्रांड गुडनाइट (गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड – GCPL) ने कराया है। यह सर्वेक्षण मार्केट रिसर्च फर्म YouGovद्वारा किया गया था। इसमें बताया गया कि बदलते पर्यावरणीय हालात और शहरी जीवनशैली मच्छरों से साल भर सुरक्षा की आवश्यकता को बढ़ा रहे हैं।
देशभर में यह चिंता एक जैसी है। पूर्वी भारत (86 प्रतिशत) सबसे ज्यादा सहमत है कि मलेरिया और डेंगू किसी भी समय हो सकते हैं। इसके बाद पश्चिम (81 प्रतिशत), उत्तर और दक्षिण (80 प्रतिशत) का स्थान है। Good Knight सर्वेक्षण यह भी बताता है कि भारतीय माता-पिता में बड़ा व्यवहारिक बदलाव आया है, करीब 95 प्रतिशत भारतीय कहते हैं कि माता-पिता बनने के बाद वे खरीदे जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। यह सतर्कता सभी टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में समान है, जिसमें दक्षिण सबसे आगे (97 प्रतिशत), फिर पूर्व (96 प्रतिशत), पश्चिम (95प्रतिशत) और उत्तर (92 प्रतिशत) है।
नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल भारत में 2,33,519 से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आए थे। 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाए जाने के साथ, ये निष्कर्ष पूरे साल लगातार सतर्कता और निवारक कार्रवाई की जरूरत की याद दिलाते हैं। माता-पिता, जो पहले से ही अपने घर लाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में ज्यादा जागरूक हैं, उनके लिए यह सुरक्षित, प्रभावी और सरकार द्वारा अनुमोदित समाधानों तक पहुँच के महत्त्व को बताता है, ताकि वे अपने परिवार को बिना किसी चिंता के सुरक्षित रख सकें। शिल्पा सुरेश, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की मार्केटिंग हेड -होम केयर, ने कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का साल भर रहने वाला खतरा पूरे भारत में लाखों परिवारों को प्रभावित करता रहता है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी, शिक्षा और उत्पादकता में बाधा आती है। गुडनाइट में, हमारा मिशन परिवारों को ऐसे नवीन, प्रभावी और सरकार द्वारा अनुमोदित सुरक्षित समाधान प्रदान करना है, जो साल के हर एक दिन उनके स्वास्थ्य की रक्षा करें। उन्होंने आगे कहा, “अवैध मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों जैसे अनियंत्रित उत्पादों से बचना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इनसे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है और ये विश्वसनीय सुरक्षा प्रदान करने में विफल हो सकते हैं। अक्सर सिट्रोनेला स्टिक्स या एलोवेरा वेरिएंट के रूप में हानिरहित रूप से बेचे जाने वाले इन उत्पादों में ऐसे अनअप्रूव्ड मॉलिक्यूल्स पाए गए हैं, जो भारत में पंजीकृत या अवैध नहीं हैं।

