Tuesday, July 7, 2026 |
Home CommodityGodrej ने blue ammonia transfer समाधान के साथ मध्य-पूर्व में अपने स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों का विस्तार किया

Godrej ने blue ammonia transfer समाधान के साथ मध्य-पूर्व में अपने स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों का विस्तार किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई  Godrej  Enterprises Group के प्रोसेस इक्विपमेंट व्यवसाय ने मध्य-पूर्व में दुनिया की सबसे बड़ी blue ammonia उत्पादन इकाइयों में से एक को सफलतापूर्वक ब?े एक्सचेंजर की आपूर्ति की। स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में योगदान करते हुए, यह आपूर्ति उच्च गुणवत्ता वाले प्रोसेस उपकरण (इक्विपमेंट) के विनिर्माण में कंपनी की क्षमता का विस्तार करती है और वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया में उनकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है। वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा और डीकार्बनाइजेशन (विकार्ब-नीकरण) पर बढ़ते जोर के बीच, कंपनी ने हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन में विशेष उपकरणों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं को रणनीतिक रूप से अनुकूल बनाया है।
Godrej  Enterprises  के एक अंग, प्रोसेस इक्विपमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यवसाय प्रमुख, हुसैन शरियार ने कहा कि यह परियोजना प्रोसेस इक्विपमेंट व्यवसाय के लिहाज से एक और उपलब्धि है और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के लिए वैश्विक संक्रमण का समर्थन करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। हमारी उन्नत इंजीनियरिंग क्षमताओं और विनिर्माण उत्कृष्टता ने हमें दुनिया भर में जटिल ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़ेेे महत्वपूर्ण उपकरणों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है।
व्यवसाय ने चार उच्च दबाव वाले एक्सचेंजर और एक उच्च दबाव वाले सेपरेटर सहित लो अलॉय वाले स्टील मेटालर्जी के साथ उपकरण, एक blue ammonia संयंत्र को वितरित किए। एक्सचेंजर का वजन लगभग 250 टन है जबकि दो एक्सचेंजर की लंबाई लगभग 26 मीटर है। इन उपकरणों को उच्च तापमान और दबाव पर चलाने करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे अधिकतम ऊर्जा रिकवरी और प्रक्रिया के लिहाज से दक्षता सुनिश्चित होती है। इस व्यवसाय ने पहले मध्य पूर्व में सबसे बड़ी वाणिज्यिक-पैमाने की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन इकाइयों में से एक के लिए हीट एक्सचेंजर के साथ Green Hydrogen  क्षेत्र में योगदान दिया था। फिलहाल यह व्यवसाय अमेरिका में Blue  Hydrogen  परियोजनाओं के लिए ऑर्डर भी निष्पादित कर रहा है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा परितंत्र में इसके वैश्विक पदचिह्न का और विस्तार हो रहा है।

 



You may also like

Leave a Comment