Monday, October 5, 2026 |
Home Banking and Insuranceउम्मीद से अच्छे GDP Growth के आंकड़े, चालू वित्त वर्ष में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है Economy : अर्थशास्त्री

उम्मीद से अच्छे GDP Growth के आंकड़े, चालू वित्त वर्ष में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है Economy : अर्थशास्त्री

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ नई दिल्ली/आईएएनएस Infomerics Rating में मुख्य अर्थशास्त्री, डॉ मनोरंजन शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही की GDP Growth के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रहे और चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए डॉ मनोरंजन शर्मा ने कहा कि हमारा अपना आकलन था कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहेगी, लेकिन वास्तव में यह 7.4 प्रतिशत रही है, जो कि उम्मीद से अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूती से बढ़ रही है और यह आंकड़े भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती दिखाते हैं। साथ ही कहा कि हम दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।
अर्थशास्त्री ने कहा कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, प्रोफेशनल सर्विसेज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और डिफेंस में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन निजी खपत और सरकार के अंतिम उपभोग में दो तिमाही के बाद गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में विकास दर 6.3 प्रतिशत पर रह सकती है। आरबीआई ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत रखा है।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में बढक़र 7.4 प्रतिशत हो गई है। वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत पर थी। इसकी वजह कृषि, कंस्ट्रक्शन और सर्विसेज सेक्टर का मजबूत प्रदर्शन करना है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की आर्थिक विकास दर 6.5 प्रतिशत रही है। कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 4.6 प्रतिशत रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 2.7 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 0.8 प्रतिशत की तुलना में बढक़र 5 प्रतिशत हो गई। वित्त वर्ष 2024-25 में कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की विकास दर 9.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, डिफेंस और अन्य सर्विसेज क्षेत्र की वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत और फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज क्षेत्र की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

 



You may also like

Leave a Comment