Friday, July 17, 2026 |
Home Metro City Specialप्री दिवाली कार्निवाल में प्री ग्लोबल हेल्थ एंड इको-वेलनेस समिट 2025 से शुरू हुआ ‘प्रो प्लैनेट फ्यूचर’ का सफर

प्री दिवाली कार्निवाल में प्री ग्लोबल हेल्थ एंड इको-वेलनेस समिट 2025 से शुरू हुआ ‘प्रो प्लैनेट फ्यूचर’ का सफर

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। दिवाली की प्री सेलिब्रेशन के साथ ग्लोबल हेल्थ एंड इको-वेलनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2025 के प्री-समिट का आयोजन हैवा हेवेन रिजॉर्ट में किया गया। सेवा कुंज फाउंडेशन और ग्लोबलस्पिन फोरम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और पर्यावरण का सुंदर संगम देखने को मिला। सेवा कुंज फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना पुरोहित ने बताया कि आगामी 27 नवंबर को मुख्य समिट की थीम ‘ग्लोबल वॉयसेस, वन विजऩ-प्रो प्लैनेट पीपल’ है और इस समिट में विश्वभर के स्वास्थ्य तथा वेलनेस विशेषज्ञों को एक साथ लाया जा रहा है, ताकि एक स्थायी और स्वस्थ भविष्य की दिशा तय की जा सके। प्री-समिट कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि उप-महापौर पुनीत कर्णावट थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. यश आर्य (संस्थापक, ग्लोबलस्पिन फोरम), डॉ. राजेश कुमार मिश्रा (प्रबंध निदेशक, हृढ्ढष्टस्ढ्ढ, भारत सरकार), डॉ. प्रहलाद राय सोडानी (अध्यक्ष, ढ्ढढ्ढ॥रूक्र विश्वविद्यालय) और डॉ. टी. शुभमंगला, ढ्ढ्रस् (अतिरिक्त मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), एन.के. जैन और रविन्द्र सिंह शामिल रहे।
सेवा कुंज फाउंडेशन की अध्यक्ष शुभा गुप्ता ने कहा कि यह समिट आधुनिक चिकित्सा, पारंपरिक उपचार और पारिस्थितिक कल्याण को जोडऩे का एक प्रयास है। वहीं, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने डिजिटल तकनीक की भूमिका पर ज़ोर देते हुए कहा कि ‘स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और पारदर्शिता में टेक्नोलॉजी अब एक बड़ा बदलाव ला रही है।’ कार्यक्रम को जितेश खंडेलवाल, बसंत जैन, अंकुर जोशी, मुकेश, हरीश सोनी, भीम सिंह कासनिया, रमाकांत, कल्पना, ममता, प्रियंका, अनिल अरोड़ा, अप्लव, नंदिता अग्रवाल और सिद्धि जैसी जानी-मानी हस्तियों का समर्थन मिला।
प्री-समिट का सबसे चर्चित सत्र रहा- “राजस्थान को मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक केंद्र कैसे बनाया जाए’ विषय पर पैनल चर्चा, जिसमें विशेषज्ञों ने राज्य की संभावनाओं पर गहन विचार साझा किए। आगे के कार्यक्रमों में राधाकांत दास के आध्यात्मिक प्रवचन ने श्रोताओं को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद ग्लोबल हेल्थ एंड इको-वेलनेस समिट 2025 की ट्रॉफी और कॉफी टेबल बुक – विशनरिएस वाइट कोट्स का अनावरण किया गया।



You may also like

Leave a Comment