बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में 9 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। शाह नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय 6 दिवसीय प्रदर्शनी ‘नव विधान-न्याय की नई पहचान’ के उद्घाटन के लिए जयपुर आए थे।
केन्द्रीय गृहमंत्री ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 4 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग की। उन्होंने प्रदेश के लगभग 40 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 240 करोड़ रुपये एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण किया। उन्होंने 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने प्रदेश के दूरदर्शी विकास की संकल्पना को समर्पित ‘विकसित राजस्थान-2047 कार्ययोजना’ का विमोचन भी किया।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
> भुसावर बाईपास एवं सडक़ निर्माण के 436.54 करोड़ रू. के 20 कार्य।
> पशु चिकित्सा उपकेन्द्र एवं पशु चिकित्सालयों के 1108.57 करोड रू. के 57 कार्य।
> खारा पानी एक्वाकल्चर प्रयोगशाला चूरू के 1.40 करोड़ रू. के कार्य।
> बीमा भवन, उप पंजीयक एवं उप महानिरीक्षक कार्यालय, जयपुर के भवनों के निर्माण के 179.69 करोड रू. के 3 कार्य।
> अभीम योजना के तहत ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटों के भवन निर्माण के 615.81 करोड़ रू. के 12 कार्य।
> 15 वां वित्त आयोग के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 723.10 करोड़ रू. के 21 कार्य।
> एनआरएचएम के तहत ड्रग वेयर हाउस एवं लैक्टेशन मैनेजमेन्ट यूनिट, चित्तौडग़ढ़ के भवनों के 158.60 करोड़ रू. के 2 कार्य।
> वन स्टॉप सेन्टर भवनों के 73.62 करोड़ रू. के 2 कार्य।
> राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोपालगढ़ (जोधपुर) के भवन निर्माण के 667.65 करोड़ रू. के कार्य।
> डाइट, राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के निर्माण के 25.40 करोड़ रू. के 9 कार्य।
> राजकीय आयुर्वेद औषधालयों के भवनों के निर्माण के 350.00 करोड़ रू. के 12 कार्य।
> राजकीय होम्योपैथिक औषधालय भवनों के निर्माण के 32.44 करोड़ रू. के 2 कार्य।
> जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजनाओं के 236.75 करोड़ रू. के 3 कार्य।
> स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत कोटा शहर के इन्द्र विहार एवं राजीव गांधी नगर की जलवितरण प्रणाली के सुदृढीकरण के 12.55 करोड़ रू. के कार्य।
> लव कुश वाटिका, जोरमा, उदयपुर के 136.96 करोड़ रू. के कार्य।
> सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण के 38.83 करोड़ रू. के 4 कार्य।
> अकादमी भवन, इन्डोर हॉल एवं जिम हॉल भवन निर्माण के 23.00 करोड़ रू. के 6 कार्य।
> मिनी एवं इंडोर स्टेडियम के निर्माण के 9.00 करो? रू. के 2 कार्य।
> सेक्टर-22, प्रताप नगर आवासीय योजना, जयपुर में मध्यम आय वर्ग-अ समृद्धि अपार्टमेन्ट-प्रथम एवं द्वितीय के निर्माण के 25.21 करोड़ रू. के 3 कार्य।का
> लघुवन उपज प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर एवं राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, बिलिया बडगामा (सागवाडा) के भवन निर्माण के 4.55 करोड़ रू. के 2 कार्य
> देवनारायण योजना के तहत आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों के भवनों के निर्माण के 22.49 करोड़ रू. के 3 कार्य।
> नर्सिंग कॉलेज, बूंदी के भवन निर्माण के 18.63 करोड़ रू. के कार्य।
> अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावासों के भवन निर्माण के 14.35 करोड़ रू. के 6 कार्य।
> अल्पसंख्यक बालक/बालिका आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के 71.62 करोड़ रू. के 5 कार्य।
> कॉमन सर्विस सेंटर के भवन निर्माण के 3.68 करोड़ रू. के 2 कार्य।
> राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, टपूक?ा के नवीन भवन के 28.50 करोड़ रू. के कार्य।
> पंचायत समिति, ग्राम पंचायत कार्यालय, अंबेडकर भवन, सामुदायिक केन्द्र एवं नाली निर्माण के 2.86 करोड़ रू. के 5 कार्य।
> बायोगैस प्लांट स्थापना गौशाला उदयपुर एवं पाली के 81 लाख रू. के 2 कार्य।
> विद्यालय भवनों, कक्षा कक्षों, पुस्ताकलयों, प्रयोगशाला एवं विविध निर्माण के 8.54 करोड़़ रू. के 19 कार्य।
> डूंगरपुर में नवीन जिला कारागृह के निर्माण के 13.47 करो?़ रू. के कार्य।
> अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत्ताधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना एवं पुलिस चौकी निर्माण के 7.82 करोड़़ रू. के 7 कार्य।
> एनिकट निर्माण एवं मरम्मत के 26.96 करोड़ रू. के 4 कार्य।
> कमांड क्षेत्र में पक्के जलमार्ग का निर्माण एवं अर्थूना डिस्ट्रीब्यूटरी और इसकी प्रणालियों का पुनर्वास और नवीनीकरण के 73.99 करोड़ रू. के 3 कार्य।
> राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय के 160.82 करो?़ रू. के 30 कार्य।
-जगतपुरा जोन में डामर स?क, सी. सी. सडक़ निर्माण एवं अलवर के कटी घाटी स्थित गौरव पथ पर प्रवेश द्वार के 4.87 करोड़ रू. के 8 कार्य।
> 33/11 के.वी. जी.एस.एस. निर्माण के 128.98 करोड़ रू. के 58 कार्य।
> प्रधानमंत्री कुसुम योजना – ए एवं सी के अंतर्गत सोलर संयत्रों की स्थापना के 1029.44 करोड़ रू. के 161 कार्य।
> 220 केवी जीएसएस कारोली एवं रायला और संबंधित लाइन निर्माण के 117.52 करोड़ रू. के 2 कार्य।
> 132 केवी जीएसएस व संबंधित लाइन निर्माण के 258.02 करोड़ रू. के 7 कार्य।

