Friday, July 17, 2026 |
Home Metro City Specialअभिनेत्री स्मिता बंसल ने उदयपुर में किया ‘बाबूजी जोधपुर स्वीट्स’ शोरूम का शुभारंभ

अभिनेत्री स्मिता बंसल ने उदयपुर में किया ‘बाबूजी जोधपुर स्वीट्स’ शोरूम का शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/उदयपुर। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री स्मिता बंसल, जिन्हें लोकप्रिय धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में उनके सशक्त अभिनय के लिए जाना जाता है, सोमवार को झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचीं। उन्होंने यहां सूरजपोल मे ‘बाबूजी जोधपुर स्वीट्स’ के नए शोरूम का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। मिठाइयों का स्वाद चखते हुए उन्होंने कहा कि उदयपुर की मिठास और लोगों का अपनापन हमेशा दिल को छू जाता है। उद्घाटन कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, खींव सिंह राजपुरोहित, गजपाल सिंह, चंद्रगुप्त चौहान, आकाश वागरेचा एवं अन्य कई गणमान्य नागरिक, उद्यमी, मीडिया प्रतिनिधि और मिठाई प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक स्वागत और राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्मिता बंसल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उदयपुर की खूबसूरती, स्वच्छता और लोगों की आत्मीयता देशभर में उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी राजस्थान आती हूँ, तो यहां के स्वाद, संस्कृति और लोगों के प्रेम में खो जाती हूँ। ‘बाबूजी मिठाई’ का स्वाद भी उतना ही खास है जितना इस शहर का नाम।’ उन्होंने कहा कि राजस्थान में उद्योग और परंपरा का अनोखा संगम है, और इस तरह के स्थानीय ब्रांड शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने नए टीवी प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों से फिर जुडऩे वाली हैं। ‘बाबूजी मिठाई’ के संचालक राम सिंह एवं बाबू सिंह ने बताया कि यह उदयपुर में उनका चौथा शोरूम है और उदयपुरवासियों को उच्च गुणवत्ता की पारंपरिक मिठाइयां और नई फ्लेवर वाली डेज़र्ट रेंज उपलब्ध कराई गई है।



You may also like

Leave a Comment