Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate WorldGanesh Infraworld Limited को 76.11 करोड़ रुपए का ईपीसी आर्डर मिला

Ganesh Infraworld Limited को 76.11 करोड़ रुपए का ईपीसी आर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments
Ganesh Infraworld Limited

जयपुर। कोलकाता आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी कंपनी गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को उप-अनुबंध के आधार पर शिरडी, महाराष्ट्र में G+7 भवन के 14 टावरों के निर्माण हेतु टर्नकी कार्य अनुबंध प्रदान किया गया है। ऑर्डर के तहत संपूर्ण परियोजना के लिए टर्नकी अनुबंध मिला है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सभी सिविल, संरचनात्मक, परिष्करण और सेवा कार्य शामिल हैं और ‘श्री साईंनिर्माण ड्रीम सिटी’, शिरडी, महाराष्ट्र के लिए 408 फ्लैटों और 32 दुकानों वाले 14 टावरों (जी+7) का हस्तांतरण कार्य शामिल है।
कारोबारी गतिविधियां: 2017 में निगमित, गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो कंस्ट्रक्शन-संबंधित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करती है। कंपनी पूरे भारत में औद्योगिक, नागरिक, आवासीय और वाणिज्यिक भवनों के साथ-साथ सड़क, रेलवे, बिजली और जल वितरण परियोजनाओं के कंस्ट्रक्शन में माहिर है।



You may also like

Leave a Comment