Friday, August 14, 2026 |
Home Metro City Specialफोर्टी दल का आयरलैंड में भव्य राजकीय सम्मान

फोर्टी दल का आयरलैंड में भव्य राजकीय सम्मान

राजस्थान और आयरलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार की नई शुरुआत

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) का 22 सदस्यीय दल द्विपक्षीय व्यापारिक यात्रा पर आयरलैंड पहुंचा है। आयरलैंड में फोर्टी के दल का भव्य स्वागत किया गया। यहां आयरलैंड संसद के उच्च सदन में फोर्टी पदाधिकारियों का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान आयरलैंड के ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीटर बर्क के साथ फोर्टी के दल ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की। इसमें राजस्थान से आयरलैंड को संभावित एक्सपोर्ट और आयरलैंड से राजस्थान में इम्पोर्ट की संभावनाएं तलाशी गईं। इसके फोर्टी दल का आयरलैंड स्थित भारतीय दूतावास में भी स्वागत किया गया। इसमें फैडरेशन ऑफ इंडियन कम्यूनिटी ऑफ आयरलैंड (फिसी) और आयरलैंड इंडिया बिजनेस एसोसिएशन के डायरेक्टर कुलदीप जोशी, अध्यक्ष जसबीर सिंह पुरी, राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान राजस्थान और आयरलैंड के बीच औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। फोर्टी दल का कैसल के मेयर की ओर से भी स्वागत किया गया। राजस्थानी मेहमानों के सम्मान में लंच का आयोजन किया गया। कैसल मेयर की ओर से फोर्टी के दल को आभार और स्वागत पत्र दिया। इस दौरान फोर्टी दल ने लोकल काउंसिल और उसके स्टेट मिनिस्टर के साथ भी वार्ता की और यूनिवर्सिटी का भी विजिट किया। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान से पहली बार बिजनेस डेलिगेशन आयरलैंड आया है। यहां मिले मान-सम्मान के साथ आपसी व्यापार बढ़ाने पर हुए गंभीर मंथन से राजस्थान और आयरलैंड के बीच नए व्यापारिक रिश्तों का आगाज होगा। इसका लाभ दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, उद्योग-व्यापार और युवा उद्यमियों को होगा। फोर्टी दल जयपुर आकर राज्य सरकार को आयरलैंड विजिट की एक रिपोर्ट पेश करेगा, ताकि सरकार अपनी विदेशी व्यापार की नीतियों में आयरलैंड और राजस्थान के बीच व्यापार बढ़ाने की कार्य योजना को शामिल कर सके।
फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील ने बताया कि आयरलैंड में 60 हजार भारतीय हैं और महज 18 सौ मिलियन डॉलर का व्यापार होता है। इसलिए यहां विभिन्न सेक्टर में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। आयरलैंड की सरकार भी आगे बढक़र सहयोग को तैयार है। फोर्टी दल में फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष पी.डी. गोयल, ट्रेजरर नरेश गोयल, अध्यक्ष फोर्टी यूथविंग सुनील अग्रवाल, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी फोर्टी विनोद शर्मा, फोर्टी वुमनविंग मार्गदर्शक उषा अग्रवाल, सरोज दिधानी, रमेश दुधानी, कमलकांत पराशर, फोर्टी संरक्षक शंकर लाल अग्रवाल आदि सम्मिलित है।



You may also like

Leave a Comment