Friday, August 14, 2026 |
Home Metro City Specialवीकेआई एसोसिएशन में कर्मचारी भविष्य निधि व एमएसएमई दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वीकेआई एसोसिएशन में कर्मचारी भविष्य निधि व एमएसएमई दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा हर माह निधि आपके निकट नियोक्ता, कर्मचारी एवं पेंशनर की समस्याओं के समाधान व एमएसएमई दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सोमानी व महासचिव पुष्प कुमार स्वामी ने कार्यक्रम में पधारे हुये अधिकारियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जगदीश सोमानी ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन हर माह निधि आपके निकट कार्यक्रम नियोक्ता, कर्मचारी एवं पेंशन की समस्याओं के समाधान के लिये आयोजित किया जा रहा है। सोमानी ने बताया की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दुनिया भर के देशों की आर्थिक वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन उद्यमों का जश्न मनाने और उनके महत्व को पहचानने, उनके योगदान पर प्रकाश डालने और उनके विकास और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 27 जून को एमएसएमई दिवस मनाया जाता है। यस बैंक एमएसएमई मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन बसई एमएसएमई दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों से पता चला है कि एमएसएमई कई अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमियों को जोड़ते हैं। इसके अलावा, वे युवाओं, कामकाजी वर्ग, महिलाओं और अन्य लोगों को आय उत्पन्न करने का अवसर प्रदान करते हैं । इन छोटे और मध्यम व्यवसायों में रोजगार के अवसर पैदा करने, आर्थिक स्थिरता लाने और अंतत: अर्थव्यवस्थाओं को बदलने की शक्ति है, इसलिए, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में एमएसएमई को प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिए इस दिन की शुरुआत की। ईएसआईसी से इंस्पेक्टर बृजेश अग्रवाल व ईपीएफ विभाग से राजेश पारीक ने अपने उद्बोधन में नव आवृत संस्थाओं को भविष्य निधि अधिनियम एवं विविध योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। नियोक्ता एवं कर्मचारियों के क्या दायित्व है से अवगत कराया, भविष्य निधि विभाग द्वारा दी जा रही ऑनलाईन सेवाओं जैसे अनुपालना, ऑनलाईन दावे प्रस्तुत किया जाना संयुक्त घोषणा पत्र द्वारा संशोधन कराना, प्रिंसिपल नियोक्ता पोर्टल पर विस्तार से बताया। क्षेत्र के उद्यमियों ने इस कार्यक्रम में कर्मचारी नियोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने हेतु विभिन्न लाभकारी जानकारी का लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी निर्मल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशांत गोयल, उपाध्यक्ष, बाबुलाल शर्मा, वरिष्ठ संयुक्त सचिव, आशीष सहरिया, संयुक्त सचिव, राजेश पोद्दार, कोषाध्यक्ष व फोर्टी कार्यकारी अध्यक्ष व महासचिव राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री डॉ. अरूण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्यगण व उद्यमीगण मौजूद रहें।



You may also like

Leave a Comment