बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
कार्यस्थल पर समावेशी एवं सहयोगपूर्ण माहौल को बढ़ावा देने के प्रयास में विश्वस्तर पर विविध प्राकृतिक संसाधन एवं टेक्नोलॉजी कंपनी वेदांता लिमिटेड ने समावेशी और प्रगतिशील जन नीति की घोषणा की है जो कपंनी की सभी लोकेशनों पर ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इस समुदाय के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए वेदांता पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।
यह पहल अपने कर्मचारियों को अपस्किल करने एवं क्षमता निर्माण की दिशा में वेदांता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा सुनिश्चित करती है कि हर व्यक्ति को अपनी उत्पादकता बढ़ाने और अपने करियर में आगे बढऩे का अवसर मिले।
इस वेदांता लिमिटेड की डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने इस पहल पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वेदांता में हम ऐसी संस्कृति के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो विविधता को बढ़़ावा दे और सभी के लिए एक समान अवसरों को सुनिश्चित करे। हमें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग नीति की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जो हमारे ट्रांसजेंडर समुदाय को सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके पेशेवर विकास में निवेश कर हम सभी के लिए एक समान वातावरण का निर्माण करना चाहते हैं और कंपनी के हर कर्मचारी के व्यक्तिगत विकास एवं कल्याण को सुनिश्चित करना चाहते हैं।
इस नीति के तहत उन ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की पेशेवर शिक्षा के लिए रु 1 लाख तक का आर्थिक सहयोग शामिल हैं जो कम से कम पिछले 18 महीनों से वेदांता के साथ जुड़े हुए हैं। पूरे समूह के लिए घोषित यह नीति इन कर्मचारियों को एक मुश्त लाभ देगी और बिजनेस पार्टनर्स के लिए भी उपलब्ध होगी, जो कंपनी के विकास एवं सफलता में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
यह पिछले साल प्राइड मंथ के दौरान घोषित नीति की दिशा में अगला कदम है, जिसके तहत लिंग पुष्टि सर्जरी हेतु ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए छुट्टी और मुआवजे की घोषणा की गई थी। वेदांता अपने कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार लाती रही है जो समावेशी कार्यस्थल के निर्माण के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं
वेदांता अपने कर्मचारियों और समुदाय के लिए संवेदनशीलता कार्यशलाओं का संचालन भी करती है और सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए समर्पित है।
इसका उद्देश्य 2050 तक लीडरशिप में 40 फीसदी विविधता को सुनिश्चित करना है। इस लक्ष्य का हासिल करने के लिए कंपनी अपने कोर मूल्यों के अनुरूप विविधता, समानता और समावेशन को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखेगी।

