Sunday, June 28, 2026 |
Home Metro City Specialफोर्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई आयोजित

फोर्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई आयोजित

देश के निर्यात में राजस्थान की भागीदार 5 प्रतिशत करने का लक्ष्य: सुरेश अग्रवाल

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर के होटल मैरियट में फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। लगातार 5वीं बार निर्विरोध निर्वाचन के बाद सुरेश अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संरक्षक सुरजाराम मील और आईसी अग्रवाल ने मुख्य सचिव के लिए नरेश सिंघल, गिरधारी खंडेलवाल, सुरेश सैनी, अनुराग खेतान के नाम की घोषणा की। इसके साध यूथ विंग की जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार सुनील अग्रवाल को और वुमन विंग की जिम्मेदारी नीलम मित्तल को सौंपने की घोषणा की गई। बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर आईपीएस अमित बुडानिया का विशेष सत्र रखा गया। जिसमें उन्होंने आपराधिक मामलों में पीडि़त बच्चियों के सामाजिक उत्थान और भविष्य निर्माण के लिए फोर्टी के सदस्यों से आगे आने की अपील की।
फोर्टी एक्सपोर्ट एडवाइजर आरजी गुप्ता ने राजस्थान के लिए निर्यात क्षेत्र में संभावनाओं वाले देशों में की जानकारी दी। डेटा इंजीनियस के सीईओ अजय डाटा ने बिजनेस ग्रोथ के लिए एआई आधारित नवाचारों की जानकारी दी। पूर्व आईएएस पुरुषोत्तम अग्रवाल ने राजस्थान में औद्योगिक विकास की चुनौतियों और संभावनाओं पर संबोधन दिया।
अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि 2025 से 2028 के लिए फोर्टी की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। जल्दी ही सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार विदेश व्यापार में राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने का हमारा लक्ष्य है। देश के कुल निर्यात में राजस्थान की भागीदारी केवल 2 प्रतिशत है। हमने सरकार के सहयोग से इस वित्तीय वर्ष में राजस्थान की निर्यात भागीदारी 5 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए फोर्टी का प्रतिनिधिमंडल विदेशों में नए इमर्जिंग मार्केट तलाश अभियान के तहत मई में फोर्टी का प्रतिनिधिमंडल कजाकिस्तान और रूस की यात्रा करेगा। इसके बाद पश्चिमी अफ्रीका के देशों में व्यापारिक संभावनाएं तलाशने के लिए दौरा किया जाएगा। फोर्टी प्रदेश के सबसे बड़ा, प्रभावशाली और शीर्ष औद्योगिक-व्यापारिक संगठन है। बजट में सरकार की ओर से हमारे 80 प्रतिशत सुझावों को शामिल किया जाता है। इसकी गंभीरता को समझते हुए फोर्टी के पदाधिकारियों, सभी कार्यकारिणी सदस्यों, यूथ और वुमन विंग को शुभकामनाएं देता हंू।



You may also like

Leave a Comment