बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर रामबाग सर्किल स्थित एस.एस. जैन सुबोध स्नातकोत्तर (स्वायत्तषासी) महाविद्यालय में सोमवार, 28 अप्रैल, 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गोरबन्द’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री गणेश वन्दना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विख्यात संगीतज्ञ गोपाल सिंह राठौड रहे। विनय चन्दडागा, संयोजक, सुबोध महाविद्यालय ने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा युवा हमारी संस्कृति एवं परम्पराओं के सम्वाहकहै। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सशक्तमाध्यम है। अत: ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों के उत्साह में अभिवृद्धि करता है।
कॉलेज प्राचार्या प्रो.(डॉ) रेणु जोशी ने सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की सभी शैक्षणिक-सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये जरूरी है।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी लोकनृत्य, लोकगीत, फिल्मी गीतों, हिपहोप, लाईव बैण्ड, फैशन शो, ओपन माइक, मूका भिनय, मिमिक्री आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रस्तुतियों ने समूचे माहौल को जोश, उत्साह एवं मस्ती से सरोबार कर दिया।

