Sunday, July 12, 2026 |
Home CommodityOnline Trade का होगा विरोध, रोड़मैप होगा तैयार

Online Trade का होगा विरोध, रोड़मैप होगा तैयार

Federation of Associations of Maharashtra द्वारा All India Trade Conference का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Federation of Associations of Maharashtra द्वारा All India Trade Conference का आयोजन मुम्बई में वानखेड़े स्टेडियम स्थित चव्हाण सभागार में किया गया। आयोजन में निर्णय लिये गये कि ऑनलाईन ट्रेड तथा मेट्रो ट्रेड को भारत सरकार कानून बनाकर व्यवस्थित करें। बाजारों का व्यापार सुरक्षित रहना आवश्यक है। ऑनलाईन ट्रेड को व्यवस्थित रखने के लिये निर्णय लिया गया कि इसके विरोध का एक रोड़मैप तैयार किया जायें। आयेजन में यह भी निर्णय लिया गया कि यह आयोजन व्यापारी समाज की एकजुटता तथा जागरूकता के लिये मील का पत्थर साबित हो। व्यापारी का पैसा यदि कोई गलत तरीके से हड़पता है तो उसकी प्राथमिक संस्था के अलावा फाम राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर बीयूवीएम उसकी लड़ाई लड़ेगी और पैसा हड़पने वाले का बायकॉट राष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा।
समारोह में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व केबिनेट मंत्री राजपुरोहित ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की। समारोह के अग्रणी फैडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष जुझारू नेता जितेन्द्र शाह रहे। समारोह में बीयूवीएम के वरिष्ठ महामंत्री मुकुन्द मिश्रा, बीयूवीएम गवर्निंग बॉडी के संयोजक प्रहलाद खण्डेलवाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सतीश चौहान, रमेश खण्डेलवाल, सुभाष गोयल, फाम के डायरेक्टर जनरल प्रीतेश शाह तथा शंकर ठक्कर, ग्रोमा के अध्यक्ष भीमजी भानुशाली, वरिष्ठ मार्गदर्शक नरसीमल जैन, फाम के सचिव समीर एवं सुशील कोठारी के साथ सैंकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। आयोजन में राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटका, उड़ीसा, गोवा, पश्चिमी बंगाला, असम, आन्ध्रप्रदेश एवं तमिलनाडू के अग्रणी नेताओं ने भी शिरकत की। महाराष्ट्र के सभी जिलों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे। मुम्बई के सभी एसोसिएशन्स भी शामिल हुए। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने व्यापारी समाज को 20 सूत्रीय स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई। फाम के अध्यक्ष जितेन्द्र शाह ने कहा कि ’व्यापारी एक रहेगा, तभी सुरक्षित रहेगा‘। यह एक सम्मेलन नहीं है अपितु व्यापारी समुदाय की मंशा की घोषणा है। परिवर्तन पथ अग्रसर हो चुका है। केबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि फाम की टीम व्यापारी समाज को एक नयी दिशा दे रही है। महाराष्ट्र सरकार फाम के साथ है।
Bhartiya Udyog Vyapar Mandal के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि GST के तीन सोपान होने चाहिये। शून्य श्रेणी में सभी खाद्य वस्तुएं शामिल हो; 5 प्रतिशत की श्रेणी में आवश्यकता की सभी वस्तुएं शामिल हो तथा 12 प्रतिशत की दर श्रेणी में सभी विलासिता की वस्तुएं शामिल की जायें। गुप्ता ने यह भी कहा कि पूरे भारत में जीएसटी की तरह 0.50 प्रतिशत की दर से हर कमोडिटी पर कृषि मण्डी टैक्स लगाया जायें, जो सारे देश के लिये लागू हो। एक प्रांत में मण्डी टैक्स चुकाकर दूसरे प्रांत में मण्डी टैक्स की दर जीएसटी की तरह लागत बढऩे पर ही संधारित हो। ऑनलाई ट्रेड और मेट्रो ट्रेड को केन्द्र सरकार व्यवस्थित करें। बाजारों में बैठे व्यापारी ऑनलाईन ट्रेड कानून के अभाव में बेरोजगार हो रहे हैं; आत्महत्याएं करने को अग्रसर हो रहे हैं तथा दिवालिया हो रहे हैं; इन्हें बचाया जायें।
नासिक गोदावरी नदी किनारे संकल्प : बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने नासिक शहर के व्यापारियों के साथ गोदावरी (नदी) की पूजा अर्चना की। महाआरती में भाग लेते हुए गोदावरी नदी के तट पर व्यापारियों को संकल्प दिलाया कि ऑनलाई ट्रेड तथा मेट्रो ट्रेड को केन्द्र सरकार व्यवस्थित नहीं करती है तो एक संघर्ष सेना का गठन किया जायेगा और ऑनलाईन ट्रेड का कड़ा विरोध किया जायेगा। गुप्ता ने गोदावरी तट पर उपस्थित सभी व्यापारियों के साथ देश के व्यापारियों से निवेदन किया कि वे संकल्प लें कि जब तक ऑनालाईन ट्रेड को व्यवस्थित करने के लिये केन्द्र सरकार कानून नहीं बनायेगी तब तक ऑनाईन ट्रेड का विरोध किया जायेगा।

 



You may also like

Leave a Comment