नई दिल्ली। गुड़गांव आधारित ‘Falcon Concepts Limited’ फसाड सिस्टम्स की प्लानिंग, डिजाइन, फेब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को LV Creations LLP से एक नया वर्क आर्डर प्राप्त हुआ है। यह वर्क आर्डर Akash Hospital-Polyclinic प्लॉट संख्या 150, सेक्टर-12, Dwarka, नई दिल्ली-110078, भारत स्थित स्थल के लिए है। ऑर्डर का मूल्य 2,86,53,745/- रुपये है।
कारोबारी गतिविधियां : ‘Falcon Concepts Limited’ की स्थापना 2018 में हुई थी और यह फसाड सिस्टम्स की प्लानिंग, डिजाइन, फेब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन करने का काम करती है।
कंपनी ऐसे फसाड पेश करती है जो यूवी किरणों, एसिड वर्षा, धूल, शोर और अन्य प्रभावों के प्रतिरोधी हैं। Falcon Concepts के उत्पाद पोर्टफोलियो में ग्लेज़िंग/कर्टेन वाल्स, एल्यूमीनियम दरवाजे और खिड़कियां, रोशनदान, कैनोपी, फ्रेमलेस ग्लेज़िंग, एमएस संरचनाएं, स्टोन क्लैडिंग, मेटल क्लैडिंग, रुफिंग व अन्य उत्पाद शामिल हैं।
कंपनी की ग्राहक सूची में Aspirant Techno Consultant Private Limited, Galaxy Magnum Infra Height Limited, Babbar Films, Macons Infra Private Limited, Silvers 107 Stone Regency Pvt. Limited, St. Xavier School Gurgaon High School आदि शामिल हैं। कंपनी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली और विदेशों जैसे विभिन्न राज्यों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की हैं। 23 दिसंबर 2023 तक कंपनी में कुल 26 कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी दक्षिण अफ्रीका के Togo और Ghana में रॉ-मेटेरियल का निर्यात करती है। कंपनी Federation of Indian Export Organisations से अधिकृत है। इसके साथ ही कंपनी के पास ISO 9001:2015 का प्रमाणपत्र है|

