Monday, July 6, 2026 |
Home Metro City Specialभगवान महावीर जयंती पर भजन संध्या का आयोजन

भगवान महावीर जयंती पर भजन संध्या का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर के मानसरोवर में ग्रो एकर्स ग्रुप द्वारा मंगलवार को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। किरण पैराडाइज मैरिज गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज के युवक-युवतियों ने भक्ति का आनंद उठाया।

भजन सम्राट कमल छाजेड़ के भजनों ने समा बांध दिया, साथ ही मंच संचालक अर्पित जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति, राधानिकुंज पोरवाल जैन समिति, राधानिकुंज साधुमार्गी जैन समिति, मानसरोवर विस्तार और सकल जैन समाज ने सहयोग किया।



You may also like

Leave a Comment