Friday, December 5, 2025 |
Home » ‘Exato Technologies Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Exato Technologies Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 2 दिसंबर 2025 तक कंपनी के IPO में आवेदन कर सकेंगे।

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/Jaipur: उत्तर प्रदेश के नोएडा आधारित Exato Technologies Limited ग्राहक जुड़ाव और परिचालन दक्षता को बढ़ाने वाले technology solutions देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण, उत्पाद विकास में निवेश, कंपनी द्वारा लिए गए सभी या कुछ उधारों का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान और सामान्य corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 2 दिसंबर 2025 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2016 में निगमित, Exato Technologies Limited ग्राहक जुड़ाव और परिचालन दक्षता को बढ़ाने वाले technology solutions देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी CX और Analytics, Unified Communications एवं Infrastructure और Exato iQ सहित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी Banking, Financial Services और Insurance (BFSI), स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, दूरसंचार, विनिर्माण, और IT/ITES एवं BPO/KPO जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने ₹73.13 करोड़ का कुल राजस्व और ₹5.06 करोड़ की कर पश्चात शुद्ध हानि दर्ज की। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने ₹114.91 करोड़ का कुल राजस्व और ₹5.31 करोड़ का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹126.16 करोड़ का कुल राजस्व और ₹9.75 करोड़ का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने ₹71.53 करोड़ का कुल राजस्व और ₹7.26 करोड़ का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि वर्ष दर वर्ष कंपनी का राजस्व एवं लाभ बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10.14% का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया। इसी अवधि में कंपनी की कुल assets ₹99.22 करोड़, reserves एवं surplus ₹41.96 करोड़ और कुल कर्ज ₹27.98 करोड़ दर्ज किया गया।

IPO के संबंध में जानकारी: Exato Technologies Limited का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 2 दिसंबर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा book built issue प्रणाली से ₹10 फेस वैल्यू के 26,75,000 शेयर ₹133 से ₹140 प्रति शेयर के भाव पर जारी कर ₹37.45 करोड़ जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी के shareholders द्वारा 4,00,000 शेयर Offer for Sale के माध्यम से बिक्री कर ₹5.60 करोड़ जुटाए जा रहे हैं। IPO का market lot size 1000 शेयरों का है और retail investors 2 lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख lead manager कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment