जयपुर। उदयपुर आधारित Stone Sector की प्रमुख कंपनी Esprit Stones Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई बैठक में, अन्य बातों के साथ-साथ, कंपनी की Factory Unit में Engineered Quartz Surfaces के निर्माण के लिए नई Pressing Line स्थापित करने हेतु किए जाने वाले पूंजी निवेश को मंजूरी दी है, जो खसरा संख्या 1106-1109, राजस्व ग्राम Bhilwara, Lakhaawali, Udaipur, Rajasthan, India-313011 में स्थित है। वर्तमान में 9600 Slab प्रतिदिन की निर्माण क्षमता है और कंपनी इस क्षमता का करीब 48 फीसदी इस्तेमाल कर रही है। कंपनी 5000 Slab प्रतिदिन की निर्माण क्षमता का विस्तार कर रही है। मार्च 2027 तक यह प्रस्तावित क्षमता विस्तार पूरा होने की संभावना है और कंपनी इस पर करीब 35 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस निवेश का उद्देश्य उच्च स्तरीय और समकालीन Design के निर्माण के लिए हमारी तकनीकी क्षमताओं को उन्नत करना है, साथ ही Automation के माध्यम से Cost Efficiency और Precision में उल्लेखनीय सुधार करना है। यह विस्तार कंपनी को वैश्विक Engineered Surface Market में अपनी समग्र प्रतिस्पर्धी स्थिति में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।
कारोबारी गतिविधियां:
2016 में स्थापित Esprit Stones Limited Engineered Quartz और Marble Tiles का निर्माण एवं बिक्री करती है।
मार्च 2024 तक, Manufacturing Unit तीन (3) Pressing Lines और दो (2) Polishing Lines से सुसज्जित है, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 72 लाख वर्ग फीट प्रति वर्ष थी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने Quartz Grit और Quartz Powder के निर्माण के लिए अपनी Manufacturing Facility II को चालू किया, जो Engineered Quartz के निर्माण के लिए Primary Raw Material है। कंपनी Manufacturing Unit III में Unsaturated Polyester Resin बनाती है।
कंपनी को ISO 14001:2015, ISO 45001:2018, ISO 9001:2015, NSF और Green Guard Certificates के लिए प्रमाणित किया गया है|




