Home Corporate WorldDanish Power Limited ने वित्त वर्ष 2026 के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए, समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ 26.26 फीसदी बढ़कर हुआ 68.98 करोड़ रुपए

Danish Power Limited ने वित्त वर्ष 2026 के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए, समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ 26.26 फीसदी बढ़कर हुआ 68.98 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
Danish Power Limited

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख ट्रांसफार्मर निर्माण कंपनी Danish Power Limited ने वित्त वर्ष 2026 के छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

वित्तीय परिणाम:

Consolidated Balance Sheet के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 267.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 16.79 फीसदी अधिक 312.41 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 34.99 करोड़ रुपए के मुकाबले 15.72 फीसदी अधिक 40.49 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 432.99 करोड़ रुपए के मुकाबले 22.11 फीसदी बढ़कर 528.73 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 54.63 करोड़ रुपए के मुकाबले 26.26 फीसदी अधिक 68.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 35 रुपए का EPS अर्जित किया है। अभी कंपनी के पास करीब 500 करोड़ रुपए के Order हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल राजस्व का 8 फीसदी Export के माध्यम से हासिल किया है, जो कि गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 2 फीसदी था।

कारोबारी गतिविधियां:

जुलाई 1985 में स्थापित Danish Power Limited विभिन्न प्रकार के Transformer बनाती है, जिसमें Solar Energy Plant और Wind Farm जैसे Renewable Energy Projects में उपयोग के लिए Inverter Duty Transformer शामिल हैं। कंपनी Oil और Dry Type के Power और Distribution Transformer, Control Relay Panel भी बनाती है और Substation Automation Services प्रदान करती है।

कंपनी Jaipur में दो Manufacturing Plant संचालित करती है, एक Sitapura Industrial Area में और दूसरा Mahindra World City में स्थित है।

Mahindra World City Manufacturing Facility को Design, Development और Manufacturing के लिए Quality Management System ISO 9001:2015, Environmental Management System ISO 14001:2015 और Occupational Health and Safety Management System ISO 45001:2018 के लिए प्रमाणित किया गया है।

कंपनी के ग्राहकों में Tata Power Solar Systems Limited, Waaree Renewable Technologies Limited, Jackson Green Private Limited, ABB India Limited और Torrent Power Limited शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment