जयपुर। उदयपुर आधारित स्टोन सेक्टर की प्रमुख कंपनी एस्प्रिट स्टोन्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।
वित्तीय परिणाम: कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 129.61 करोड़ रुपए के मुकाबले 25.21 फीसदी अधिक 162.29 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4.14 करोड़ रुपए के मुकाबले 126.81 फीसदी अधिक 9.39 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 274.77 करोड़ रुपए से 17.90 फीसदी अधिक 323.98 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 10.31 करोड़ रुपए के मुकाबले 66.82 फीसदी अधिक 17.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 7.83 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। उक्तपरिणामों में पूर्ण स्वावामित्व वाली सहायक कंपनी हजक स्टोन्स प्राइवेट लिमिटेड और हजक स्टोन्स इंक एवं 51 फीसदी हिस्सेदारी वाली कंपनी अदवाया केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के परिणाम शामिल हैं।
कारोबारी गतिविधियां: 2016 में स्थापित, एस्प्रिट स्टोन्स लिमिटेड इंजीनियर्ड क्वाटर््ज और मार्बल टाइल्स का निर्माण एवं बिक्री करती है। मार्च 2024 तक, विनिर्माण इकाई तीन (3) प्रेसिंग लाइनों और दो (2) पॉलिशिंग लाइनों से सुसज्जित है, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 72 लाख वर्ग फीट प्रति वर्ष थी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने क्वाटर््ज ग्रिट और क्वाटर््ज पाउडर के निर्माण के लिए अपनी विनिर्माण सुविधा सैकंड को चालू किया, जो इंजीनियर्ड क्वाटर््ज के निर्माण के लिए प्राथमिक कच्चा माल है। कंपनी विनिर्माण इकाई तीन असंतृप्त पॉलिएस्टर राल बनाती है।
कंपनी को आईएसओ 14001:2015, आईएसओ 45001:2018, आईएसओ 9001:2015, एनएसएफ और ग्रीन गार्ड प्रमाण-पत्रों के लिए प्रमाणित किया गया है।

