Tuesday, March 3, 2026 |
Home » रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत अगले 5 साल में आत्मनिर्भर होगा : डीआरडीओ प्रमुख

रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत अगले 5 साल में आत्मनिर्भर होगा : डीआरडीओ प्रमुख

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख सतीश रेड्डी ने कहा कि भारत अगले पांच सालों में रक्षा निर्माण के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर होगा और उसे बाहर से जटिल तकनीकों की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भारत रडार, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, तारपीडो और संचार प्रणालियों जैसे कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर है। रेड्डी ने कहा, “हमारे पास अपना विमानवाहक पोत है और हम आज अपने टैंक बना सकते हैं। हल्के लड़ाकू विमानों (एलसीए-तेजस) से हमनें मार्क-2 आरवी रडार की पकड़ में न आने वाले विमान समेत अन्य परियोजनाओं का रुख किया।

हम इन क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले पांच सालों में अधिकतर मामलों में आत्मनिर्भर होंगे जहां हमें बाहरी तकनीक या प्रणाली की तरफ नहीं देखना होगा।” डीआरडीओ के महानिदेशक एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे थे।



You may also like

Leave a Comment