Thursday, February 19, 2026 |
Home » युवा जो भी काम करें उसे पूरी ईमानदारी से करें, यही देश के लिए सबसे बड़ी सेवा होगी: Dr Pawan Gangwal

युवा जो भी काम करें उसे पूरी ईमानदारी से करें, यही देश के लिए सबसे बड़ी सेवा होगी: Dr Pawan Gangwal

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया | Business Remedies/जयपुर। बदलती lifestyle के कारण वर्तमान में बीमारियां निरंतर बढ़ रही हैं। कोरोना के बाद से युवा वर्ग अपने health को लेकर अधिक जागरूक हुआ है। थोड़ी-सी बीमारी होने पर भी वे doctors से treatment और advice लेने पहुंच जाते हैं।

इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए founder Dr Pawan Gangwal ने Gangwal Day Care Clinic की शुरुआत 31 March 2017 को की और मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध किया। जयपुर के Jhotwara क्षेत्र में Gangwal Day Care Clinic ने सभी तरह की बीमारियों के treatment के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उनसे educational background, life journey, clinic की specialties और challenges को लेकर बातचीत की गई।

आपकी शैक्षिणिक गतिविधियां और clinic की स्थापना तथा vision के बारे में बताएं?
अजमेर के JLN Medical College से वर्ष 1997 में admission लिया और वहीं से Medicine में MD किया। इसके बाद तीन वर्ष government service में काम किया और फिर private hospitals ज्वॉइन किए। Kalla Hospital, Imperial Hospital के बाद वर्तमान में Manipal Hospital में senior consultant physician के रूप में कार्यरत हूं। मैंने Gangwal Day Care Clinic की शुरुआत 31 March 2017 को इसलिए की, ताकि अपने आसपास की society को बेहतर medical facilities दे सकूं। मेरा vision शुरू से यही रहा है कि लोगों की ईमानदारी से सेवा करूं, इसी सोच के साथ मैंने medical profession चुना।

Clinic की शुरुआत के समय क्या चुनौतियां आईं और उनका समाधान कैसे किया?
Challenges हर profession में आती हैं, medical profession भी इससे अलग नहीं है। लेकिन मैंने patients को affordable rates पर quality services देकर इन चुनौतियों का सामना किया। कभी किसी patient को निराश नहीं किया और पूरी satisfaction के साथ ही clinic से विदा किया।

अन्य clinics से आपका clinic अलग कैसे है और इसकी specialties क्या हैं?
हम अपने clinic में patients को complete facilities प्रदान करते हैं। चाहे वह medicines से जुड़ा मामला हो या सभी प्रकार की diseases का treatment, हर patient को पूरी संतुष्टि के साथ guidance और suggestions दिए जाते हैं।

Clinic में किन modern machines और technology का उपयोग किया जाता है?
वर्तमान समय में diagnosis और treatment के लिए हम latest technology का उपयोग करते हैं, जिससे reports अधिक accurate आती हैं और treatment बेहतर तरीके से हो पाता है।

आपका clinic शहर के प्रतिष्ठित centers में शामिल है, युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे?
युवाओं से मेरा यही कहना है कि वे जो भी काम करें, उसे पूरी honesty के साथ करें। यही देश के लिए सबसे बड़ी service है।

Clinic का future आप कैसे देखते हैं?
मैं हमेशा यही चाहता हूं कि दुनिया में किसी को भी बीमारी न हो, हालांकि यह संभव नहीं है। मेरा प्रयास रहेगा कि Gangwal Day Care Clinic के माध्यम से लोगों को बेहतर health मिलती रहे और जीवन भर मैं अधिक से अधिक लोगों की सेवा करता रहूं।

Government से medical profession के लिए आपकी क्या अपेक्षाएं हैं?
मेरी सरकार से यही अपेक्षा है कि doctors की services को प्रोत्साहित किया जाए और समय-समय पर उन्हें सम्मान दिया जाए, ताकि वे पूरी dedication के साथ अपनी सेवाएं देते रहें।



You may also like

Leave a Comment