Wednesday, July 15, 2026 |
Home Business RemediesDr. Ortho ने किया फिल्म फतेह के साथ करार, दर्शकों को दिखेगी संघर्ष और साहस की कहानी

Dr. Ortho ने किया फिल्म फतेह के साथ करार, दर्शकों को दिखेगी संघर्ष और साहस की कहानी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/चंडीगढ़। फिल्म फतेह एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर है, जो कि सोनू सूद द्वारा अभिनीत और निर्देशित भी है। उनके साथ जैकलीन, शिवज्योति राजपूत और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म एक दमदार और भावुक कहानी है, जिसमें सोनू सूद ने अपनी भूमिका में गहराई और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। फिल्म ऐसे व्यक्तिकी यात्रा को दर्शाती है जो कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए अपने संघर्ष और साहस से बाहर निकलने का प्रयास करता है।

वहीं, फिल्म फतेह को कामयाबी की शुभकामनाएं देते हुए एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर डा. संजीव जुनेजा ने कहा कि जहां संघर्ष और साहस की भावना प्रबल हो, वहां कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। इसी सोच को दर्शाते हुए उन्होंने अपने ब्रांड आयुर्वेदिक डा. ऑर्थो को इस फिल्म से को-ब्रांडिंग के लिए चुना। को ब्रांडिंग के दौरान सोनू सूद कहते हैं कि जीत लडऩे से ही मिलती है, जैसे आपका डा. ऑर्थो आयुर्वेदिक स्ट्रांग आयल व कैप्सूल। जो लड़ता है जोड़ो के हरदर्द से, घुटना, कंधा या कमर चाहे जैसा हो दर्द, डा. ऑर्थो आपको देता है दर्द से पूरी आजादी, एक बेहतर जिंदगी।

इस दौरान दिविसा हर्बल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि हमारा प्रोडक्ट डा. ऑर्थो स्ट्रांग तेल लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा हैं उन्होंने बताया कि आज भारत वर्ष में लगभग हर घर में डा. ऑर्थो का कोई न कोई प्रोडक्ट अवष्य मौजूद है, जोकि उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डा. ऑर्थो स्ट्रांग तेल जोड़ों के दर्द की सबसे प्रसिद्ध औषधि है। इतना ही नहीं अब, डा. ऑर्थो आयुर्वेदिक स्ट्रांग तेल के साथ-साथ कैप्सूल, आइंटमेंट, बाम, स्प्रे, प्रीमियम क्वालिटी के नी कैप, बैक स्पोर्ट, पोश्चर कोरक्टर, एंकल बाइंडर, प्रीमियम सर्वाइकल पिल्लो, मैटरस आदि भी बाजार में उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment