जयपुर। Dabur की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक Dabur Glucose ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन ‘Energise India’ लॉन्च किया है।
इस कैंपेन के तहत Dabur Glucose ने आज AIM Badminton Academy, Jaipur में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर जाने-माने डॉक्टर और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। Dabur ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स को सम्मानित भी किया।
हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम ‘Energise India’ कैंपेन लेकर आए हैं। यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा। Dabur एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्राण्ड है जो एक्टिव लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं। Dabur Glucose इंस्टेन्ट एनर्जी देता है, ऐसे में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जो फिजिकल एक्टिविटीज करते हैं। Amit Garg, Marketing Head – Health Supplements, Dabur India Limited, ने कहा।
Mahesh Chandel, मुख्य कोच, AIM Badminton Academy ने एनर्जी सत्र के दौरान युवा एथलीट्स को बताया गया कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Amit Garg ने आगे कहा, “Dabur Glucose हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ Dabur Glucose युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं।”

