जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Odisha के Bhubaneswar आधारित CSM Technologies Limited GovTech Solutions और Digital Transformation Services क्षेत्र की विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी द्वारा कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों के पूर्ण या आंशिक भुगतान या पुनर्भुगतान और अज्ञात अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के माध्यम से Inorganic Growth प्राप्त करने हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 29 जून 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां
1998 में निगमित, CSM Technologies Limited GovTech Solutions और Digital Transformation Services क्षेत्र की विशेषज्ञ कंपनी है। यह कंपनी Government Technology और Digital Transformation में विशेषज्ञता रखती है और Mining, Agriculture, Trade, Education, Healthcare, Tourism और Public Services जैसे क्षेत्रों में समाधान प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 161.50 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 15.82 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 198.65 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 12.55 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 200.63 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 14.09 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 167.05 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 14.70 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 8.80 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी
CSM Technologies Limited का IPO BSE और NSE Mainboard पर आज खुलकर 29 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 1,29,01,000 Equity Shares 107 रुपए से 113 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 146 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Book Running Lead Manager कंपनी Keynote Financial Services Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

