नई दिल्ली, 19 मार्च 2026: कोस्मो फर्स्ट के कन्ज़्यूमर-फेसिंग वर्टिकल कोस्मो कन्ज़्यूमर ने कोस्मो गार्ड के लॉन्च के साथ ऑटोमोटिव सेरेमिक कोटिंग सेगमेन्ट में प्रवेश की घोषणा की है। कोस्मो गार्ड वाहनों की सरफेस को सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया हाई-परफोर्मेन्स नैनो-सेरेमिक सोल्युशन है। यह कोस्मो फर्स्ट की ऑटोमोटिव प्रोटेक्शन प्रोडक्ट लाईन का विस्तार है, जो इसके मौजूदा पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (पीपीएफ) और विंडो फिल्म बिज़नेस के साथ तालमेल बनाता है।
विशेष रसायनों, सब्सट्रेट विज्ञान और कोटिंग फॉर्मूलेशन में कॉस्मो फर्स्ट की व्यापक विशेषज्ञता का लाभ उठाकर कॉस्मो गार्ड को विकसित किया गया है। सेरेमिक कोटिंग के अलावा, कॉस्मो गार्ड रेंज में आधुनिक रबिंग और पॉलिशिंग कम्पाउंड्स शामिल हैं ,जिन्हें कोटिंग ऐप्लीकेशन से पहले प्रोफेशनल सरफेस करेक्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये कम्पाउन्ड इंटेलीजेन्ट सब-माइक्रोन एबरेसिव टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कटिंग का अनुकूल परफोर्मेन्स देते हैं। आम एबरेसिव सिस्टम के विपरीत, जो उपयोग के दौरान बड़े कणों के टूटने पर निर्भर करती हैं, यह आधुनिक एबरेसिव सिस्टम कण के आकार को एक समान बनाए रखता है, जिससे माइक्रो-मैरिंग की संभावना कम हो जाती है और बेहतरीन फिनिश मिलती है जिस पर कोटिंग करना आसान होता है।
नैनो-सिरेमिक कोटिंग को लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा, शानदार चमक और बेहतरीन सरफेस परफोर्मेन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो तेज़ी से बढ़ते ऑटोमोटिव मार्केट में कार मालिकों और डिटेलिंग प्रोफेशनल्स की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने में कारगर होगी। इस रेंज में मौजूदा पॉलिशिंग कम्पाउन्ड, ग्लॉस यानि चमक को कई गुना बढ़ा देते हैं, जो सरफेस की चमक को 75-85 जीयू के फैक्टरी स्तर से बढ़ाकर 92-98 जीयू तक ले जाते हैं। इस सरफेस का खुरदुरापन कम होता है और ’डिस्टिंक्शन ऑफ़ इमेज’ भी बेहतर हो जाती है। यह रबिंग कंपाउंड सरमेस में मौजूद मध्यम से गंभीर दोषों जैसे स्वर्ल मार्क्स और सेंडिंग मार्क्स को ठीक करदेता है। इस तरह सरफेस सेरेमिक कोटिंग ऐप्लीकेशन के लिए तैयार हो जाती है।
लॉन्च के अवसर पर श्री अभिनीश दास, बिज़नेस हैड, कोस्मो कन्ज़्यूमर ने कहा, “कोस्मो गार्ड का लॉन्च स्पेशलटी कैमिकल्स एवं ऑटोमोटिव सरफेस प्रोटेक्शन में हमारी क्षमता का स्वाभाविक विस्तार है। आज के दौर में वाहनों की देखभाल के लिए आधुनिक समाधानों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, ऐसे में कोस्मो गार्ड के ज़रिए हम उपभोक्ताओं को हाई-परफोर्मेन्स सेरेमिक कोटिंग उपलब्ध कराएंगे, जो उन्हें टिकाउ, आकर्षक एवं दीर्घकालिक अनुभव प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि यह हमारे ऑटोमोटिव प्रोटेक्शन पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”
आधुनिक किटिंग में सिलिकॉन डाई ऑक्साईड का उपयोग रेज़िन के रूप में किया जाता है, जिससे वाहन की सरफेस के साथ मजबूत केमिकल कोवैलेंट बोंड बन जाता है। इससे स्क्रैच रेज़िस्टेन्स बेहतर होता है, सरफेस नियमित वॉशिंग के कारण पड़ने वाले स्वर्ल मार्क्स से सुरक्षित रहती है, साथ ही वाहन का वास्तविक पेंट भी लम्बे समय तक बना रहता है। यह कोटिंग 100 डिग्री तक के वॉटर कॉन्टैक्ट एंगल के साथ बेहतरीन हाइड्रोफोबिसिटी भी देती है, जिससे सेल्फ-क्लीनिंग इफ़ेक्ट मिलता है और रखरखाव बेहतर होता है।
इसके अलावा, सरफेस की सुरक्षा के लिए, कोस्मो गार्ड गाड़ियों को रीफ्यूलिंग के दौरान पेट्रोल और डीज़ल गिरने से, नुकसानदायक यूवी रेडिएशन से, और साथ ही थर्मल स्ट्रेस से भी बचाता है। यह 70 से 100 डिग्री तक के उंचे तापमान को झेल सकता है, इस तरह कोटिंग ऊँचे तापमान से भी खराब नहीं होती। स्क्रैच हार्डनेस, मौसम को झेलने की क्षमता, पानी से बचाव, और ईंधन के संपर्क का असर जैसे कई पैमानों पर की गई लैबोरेटरी टेस्टिंग इस प्रोडक्ट के बेहतरीन परफॉर्मेंस को सुनिश्चित करती है।
कोस्मो गार्ड रेंज में मौजूद रबिंग और पॉलिशिंग कंपाउंड भी सिलिकॉन-फ्री है और इसमें कोई वैक्स या फिलर नहीं है। ऐसे में यह बॉडी शॉप या प्रोफेशनल पेंटिंग के माहौल में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है।
कोस्मो गार्ड 2 से 5 साल तक की ड्यूरेबिलिटी देता है और यह पारंपरिक वैक्स और पेंट सीलेंट की तुलना में काफी बेहतर है। आने वाले समय में ब्रांड ग्राफीन सिरेमिक कोटिंग्स और सेल्फ-हीलिंग सेरेमिक कोटिंग्स जैसे अडवांस्ड वेरिएंट पेश करने की योजना बना रहा है, जिससे प्रीमियम ऑटोमोटिव केयर सेगमेंट में इसकी मौजूदगी और भी सशक्त होगी।

