नई दिल्ली। सुस्ती की सामना कर रही अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। अगस्त में कोर सेक्टर्स की रफ्तार में 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्र सरकार के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। अर्थव्यवस्था को सुस्ती से उबारने के लिए सरकार द्वारा लगातार उपायों का कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है। कोर सेक्टर के आठ उद्योगों (कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स, सीमेंट तथा बिजली) की वृद्धि दर 4.7 फीसदी रही। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, सीमेंट तथा बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर में क्रमश: 8.6त्न, 5.4त्न, 3.9त्न, 4.9त्न तथा 2.9त्न की गिरावट दर्ज की गई। अगस्त में फर्टिलाइजर तथा इस्पात उद्योग की वृद्धि दर क्रमश: 2.9त्न तथा 5त्न रही। बता दें कि अप्रैल-अगस्त की अवधि में कोर सेक्टर के आठ उद्योगों की वृद्धि दर 2.4त्न रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7त्न रहा था।

