Friday, December 5, 2025 |
Home » अटल पेंशन योजना के तहत 1.8 करोड़ से ज्यादा अभिदाता हुए पंजीकृत

अटल पेंशन योजना के तहत 1.8 करोड़ से ज्यादा अभिदाता हुए पंजीकृत

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। अटल पेंशन योजना, भारत सरकार की गारंटीड पेंशन योजना है, जिसे पीएफआरडीए द्वारा विनियमित किया जाता है। यह योजना18-40 वर्ष की आयु समूह के सभी भारतीय  नागरिकों को बैंक या डाकघर शाखाओं, जहाँ उनका बचत बैंक खाता है,  के माध्यम से शामिल होने की सुविधादेती है।

योजना के अनुसार, पंजीकृत अभिदाता को 60 वर्ष की आयु से रु.1000 से रु. 5000 प्रतिमाह की न्यूनतम गारंटीड पेंशन प्राप्त होगी, जो कि उसके द्वारा दिए गए अंशदानों पर निर्भर करेगी। अभिदाता की मृत्यु की स्थिति में उसके पति/पत्नी को समान पेंशन राशि प्राप्त होगी। अभिदाता और उसके पति/पत्नी दोनों की मृत्यु की स्थिति में, अभिदाता की 60 वर्ष की आयु तकसंचित हुए पेंशन कोष को नामिती को वापस कर दिया जाएगा। अटल पेंशन योजना के तहत पंजीकृत अभिदाताओं की संख्या हाल ही में 1.8 करोड़ से अधिक हो गई पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अभिदाताओं का पंजीकरण बेहतर रहा है।

इस वित्तीय वर्ष के प्रत्येक कार्य दिवस में औसतन 15,000-20,000 एपीवाई खाते खोले जा रहे हैं जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत  की वृद्धि दर्शाता है। एपीवाई में इस असाधारण वृद्धि के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रमुख योगदानकर्ता-भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन बैंक हैं।

 



You may also like

Leave a Comment