Thursday, October 8, 2026 |
Home Corporate Worldवित्त वर्ष 2025 में ‘Concord Control Systems Ltd’ का समेकित राजस्व 90 फीसदी बढ़कर हुआ 125 करोड़ रुपए

वित्त वर्ष 2025 में ‘Concord Control Systems Ltd’ का समेकित राजस्व 90 फीसदी बढ़कर हुआ 125 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
Concord Control Systems Ltd

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ आधारित ‘कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स लिमिटेड’ रेलवे ठेकेदारों के लिए कोच से संबंधित और विद्युतीकरण उत्पादों के विनिर्माण और आपूर्ति क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।

वित्तीय परिणाम: कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 35.07 करोड़ रुपए के मुकाबले 113.02 फीसदी अधिक 74.71 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6.80 करोड़ रुपए के मुकाबले 105.63 फीसदी अधिक 13.99 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 65.52 करोड़ रुपए से 89.97 फीसदी अधिक 124.46 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 12.81 करोड़ रुपए के मुकाबले 78.87 फीसदी अधिक 22.65 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 37.13 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 18.20 फीसदी दर्ज किया गया है। कंपनी की समेकित क्लोजिंग ऑर्डर बुक 215.54 करोड़ रुपए दर्ज की गई है।

कारोबारी गतिविधियां: ‘कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स लिमिटेड’ ने भारतीय रेलवे और अन्य रेलवे ठेकेदारों के लिए कोच से संबंधित और विद्युतीकरण उत्पादों के विनिर्माण और आपूर्ति के साथ अपना परिचालन शुरू किया। कंपनी भारतीय रेलवे के लिए उत्पाद/उपकरण आपूर्तिकर्ता से समाधान प्रदाता बनने की ओर अग्रसर है। कंपनी अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO), चितरंजन लोको वर्क्स (CLW), इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) का स्वीकृत विक्रेता है। कंपनी TUV-SUD साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ISO 9001:2015 प्रमाणित संगठन है। कंपनी के लखनऊ, बेंगलुरु (एडवांस्ड रेल) और हैदराबाद (प्रोगोटा इंडिया) में स्थित विनिर्माण संयंत्र हैं। कंपनी की R&D क्षमताओं में उत्पाद इंजीनियरिंग, उत्पाद सिमुलेशन, प्रोटोटाइपिंग और परीक्षण शामिल हैं। कंपनी वर्तमान में नियंत्रण और रिले पैनलों के उत्पाद प्रोटोटाइप का विकास कर रही है और कंपनी ने RDSO से क्षमता सह क्षमता मूल्यांकन प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।



You may also like

Leave a Comment