बिजनेस रेमेडीज़/भिवाड़ी। सीएमटी हाइड्रो रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के भिवाड़ी स्थित कारखाने को प्रोफेशनल नेटवर्क ग्रुप (पीएनजीआई फोरम, दिल्ली चैप्टर) एवं ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5th वूमेन अचीवर्स अवार्ड्स- 2025 में बेस्ट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द ईयर श्रेणी में प्लेटिनम अवॉर्डसे सम्मानित किया गया।
सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, सीएमटी ग्रुप ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त टीम मेम्बर्स को उनके योगदान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में किसी भी संस्थान की सफलता उसके कर्मचारियों एवं उनकी परफॉरमेंस पर निर्भर करती है। इम्प्लॉई इंगेजमेंट एवं रेकॉग्नीशन, ट्रैनिंग&डवलेपमेंट, जेंडर इक्विटी और विविधता को बढ़ावा देना हमारी कार्यनीति के मूल में है। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी संस्थान पूर्ण नहीं हो सकता। हमारा प्रयास है कि हम एक ऐसा मंच तैयार करें जहां महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकें। यह सम्मान सीएमटी ग्रुप की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो वह कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास, लैंगिक समानता, और उत्कृष्टता की ओर निरंतर निभाता आ रहा है।
मनोज राजपूत, निदेशक संचालन, सीएमटी ग्रुप ने बताया कि इस प्रकार की सम्मान हमें और हमारे टीम को निरंतर कुछ नया और श्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा लक्ष्य संस्थान में उच्च मूल्यों, आदर्शों और नैतिकता का पालन करना है। इसके साथ ही हम ऐसा कार्य वातावरण निर्मित कर रहे हैं जहां महिलाओं की भागीदारी सशक्त तरीके से सुनिश्चित हो सके। हमने कई स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया है तथा हम कौशल विकास कार्यक्रम, मेंटरशिप एवं नेतृत्व प्रशिक्षण जैसी पहलों को प्रोत्साहित करते हैं। इसके साथ ही संस्थान ने कार्यस्थल पर जेंडर समानता सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट नीति और शिकायत निवारण प्रणाली भी विकसित की है।
प्रदीप भदौरिया ने बताया कि यह सम्मान न केवल उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और नेतृत्व की पहचान है, बल्कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का भी प्रतिफल है। संस्थान महिलाओं को समान अवसर, नेतृत्व के लिए प्रोत्साहन और एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत मे गजे सिंह, हेड फाइनेन्स ने सभी साथी कर्मचारी एवं अधिकारियों के उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पररितिक राजपूत, अमित चौहान, रिंकेश कुमार, दीपक कुमार, मनोज चौधरी, सोहन सिंह, राजीव यादव, अतुल कुमार, नेहा गोयल, रवीना, रितु, श्रेया, मयंक प्रताप, मनु प्रताप, हर्ष त्यागी, आशीष सिंह, गंभीर सिंह, अश्वनी कुमार, नीतेश कुमार सहित भारी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

