Saturday, July 11, 2026 |
Home Metro City Specialसीएम भजनलाल शर्मा से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

सीएम भजनलाल शर्मा से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकार की कृषक कल्याणकारी योजनाओं और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा कृषक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के राज्य बजट में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण के लिए 96 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment