बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली कर्नाटक के दिल में बसा Club Mahindra Golden Landmark Resort, मैसूरू आपको शहर के शाही इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता में सुकून भरा आनंद प्रदान करता है। ‘महलों का शहर’ कहे जाने वाले मैसूरू में परंपरा, संस्कृति और प्रकृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। भव्य महलों और प्राचीन मंदिरों से लेकर सुंदर बाग-बगीचों और जीवंत लोक परंपराओं तक, यह शहर एक ऐसा आकर्षण समेटे हुए है जो राजसी भी है और आत्मीय भी।
इस आकर्षण को और खास बनाता है Golden Landmark Resort, जो शाही विरासत और आधुनिक सुख-सुविधाओं का अद्भुत मेल है। यह रिज़ॉर्ट अपनी बेहतरीन पहुंच के लिए भी जाना जाता है — बेंगलुरु से बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के माध्यम से केवल 1.5 घंटे की ड्राइव पर और मैसूरू एयरपोर्ट से सिर्फ 18 किलोमीटर दूर स्थित है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने वाले यात्री रास्ते में सुंदर ग्रामीण दृश्यों का आनंद लेते हुए यहाँ तक पहुंच सकते हैं, जिससे यह स्थान विश्राम और सैर-सपाटे के लिए एक आदर्श विकल्प बन जाता है। आठ एकड़ में फैले इस हरे-भरे रिज़ॉर्ट में 50 सुसज्जित स्टूडियो रूम और 16 विशाल एक-बेडरूम सुइट्स हैं। यहाँ की हरियाली में ब्रेडफ्रूट और कॉटन के ऊँचे-ऊँचे पेड़, शरीफा, चंदन और सिल्वर ओक जैसे पेड़ रास्तों को घेरते हैं। प्रकृति के इस स्वागत से यहां एक शांत और ताजगी भरा माहौल बनता है — जो है विश्राम और कायाकल्प के लिए एकदम उपयुक्त। रिज़ॉर्ट का इन-हाउस मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट- स्पाइस दरअसल स्वाद के शौकीनों के लिए एक खास अनुभव है। यहाँ मैसूरू की पारंपरिक डिशेज़ जैसे — मैसूर मसाला डोसा, इडली, बेन्ने डोसा, बिसी बेले बाथ और नींबू चावल पारंपरिक चटनी के साथ परोसे जाते हैं। साथ ही, कॉन्टिनेंटल खाने के विकल्प भी उपलब्ध हैं। चाहे हल्का नाश्ता हो या शाही डिनर, हर भोजन को खास अंदाज़ में परोसा जाता है।
विशेष अवसरों — जैसे जन्मदिन, शादी, रिसेप्शन या कॉर्पोरेट कार्यक्रम — के लिए Resort में एक भव्य बैंकेट हॉल और सुंदर लैंडस्केप लॉन भी मौजूद है, जो कमरों से केवल 300 मीटर की दूरी पर हैं। जाहीर है कि यह स्थान हर आयोजन को खास, भव्य और यादगार बना देता है।
यह सिर्फ ठहरने की जगह नहीं, बल्कि छुट्टियों का एक सम्पूर्ण और यादगार अनुभव है। मेहमान यहां स्पा में विश्राम कर सकते हैं, ओपन-एयर जिम में सक्रिय रह सकते हैं या पूल के पास गज़ीबो डाइनिंग का आनंद ले सकते हैं। रोमांटिक माहौल के लिए सितारों के नीचे कैंडललाइट डिनर एक जादुई अनुभव देता है।
हैप्पी हब में इनडोर गतिविधियों की भरमार है, वहीं प्रकृति प्रेमी और साहसिक यात्री बांस के झुरमुटों, साइक्लिंग ट्रेल्स और छायादार पगडंडियों का आनंद ले सकते हैं। एक शांत शाम में सितारों को निहारना हो या रोमांच से भरा दिन बिताना — यहाँ हर किसी के लिए कुछ खास है। एक शांत जलाशय इस सुंदरता में चार चाँद लगाता है। आसपास का क्षेत्र भी उतना ही आकर्षक है — मैसूरू चिडिय़ाघर, चामुंडी मंदिर, करंजी झील, सेंट फिलोमेना कैथेड्रल, श्री चामराजेंद्र प्राणी उद्यान और कृष्णराज सागर डैम जैसी जगहें नजदीक ही हैं। शाम के समय ब्रिंदा वन गार्डन की यात्रा अवश्य करें, जहाँ संगीत के साथ चलने वाला फव्वारा और शांत जल में नौका विहार एक यादगार अनुभव बनाते हैं। और यदि आप और भी दूर जाना चाहें, तो पास का मंड्या ज़िला अपने दूर-दूर तक फैले हुए गन्ने के खेतों के लिए प्रसिद्ध है। सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत, यह रिज़ॉर्ट ज़मीन से प्राप्त जल स्रोतों के माध्यम से अपनी जल आवश्यकता का 100 प्रतिशत से अधिक पूरा करता है।

