Sunday, December 14, 2025 |
Home » Integrated security, maintenance, infrastructure, staffing, telecommunications और IT Services प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Clear Secure Services Limited’

Integrated security, maintenance, infrastructure, staffing, telecommunications और IT Services प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Clear Secure Services Limited’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के मुंबई आधारित Clear Secure Services Limited एक फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी है, जो इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी, मेंटिनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफिंग, टेलीकॉम और आईटी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा उपकरणों की खरीद के वित्तपोषण हेतु पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, Comfort Techno Services Private Limited में निवेश, कार्यशील पूंजी की आवश्यकता के लिए वित्तपोषण, उधारों का पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2008 में निगमित Clear Secure Services Limited इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी, मेंटिनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफिंग, टेलीकॉम और आईटी सेवाएं प्रदान करती है।

प्रमुख सेवाएं:

  1. सिक्योरिटी सर्विसेज
  2. हाउसकीपिंग और सफ़ाई
  3. रिपेयर एवं मेंटेनेंस (R&M)
  4. इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंटीरियर्स (TIS)
  5. ह्यूमन रिसोर्स और स्टाफिंग सॉल्यूशन
  6. टेलीकॉम एवं मॉनिटरिंग
  7. आईटी और सॉफ्टवेयर सेवाएं

कंपनी विभिन्न उद्योगों, जैसे टेलीकॉम, बीमा, रियल एस्टेट, तेल और गैस, बैंकिंग, खुदरा और सरकारी, के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। वर्तमान में, कंपनी 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 17 ग्राहक स्थानों को सेवाएं प्रदान कर रही है।

वित्तीय प्रदर्शन:

  • FY 2023: कुल राजस्व 311.71 करोड़ रुपए, कर पश्चात शुद्ध लाभ 6.85 करोड़ रुपए
  • FY 2024: कुल राजस्व 350.63 करोड़ रुपए, कर पश्चात शुद्ध लाभ 12.08 करोड़ रुपए
  • FY 2025: कुल राजस्व 482.74 करोड़ रुपए, कर पश्चात शुद्ध लाभ 9.92 करोड़ रुपए
  • FY 2026 (31 अगस्त 2025 तक): कुल राजस्व 231.38 करोड़ रुपए, कर पश्चात शुद्ध लाभ 13.90 करोड़ रुपए
  • FY 2026 (31 अगस्त 2025 तक): शुद्ध लाभ मार्जिन 2.08%, कुल असेट 303.03 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 132.44 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 114.88 करोड़ रुपए, कुल कर्ज 131.28 करोड़ रुपए

प्रवर्तकों का अनुभव:

  • Vimal Dhar Lalita Prasad Dubey – 52 वर्ष, प्रमोटर, अध्यक्ष और MD, मुंबई यूनिवर्सिटी (B.Com), मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी (MBA), 16+ वर्ष सुविधा एवं आतिथ्य प्रबंधन अनुभव
  • Rakesh Dhar Dubey – 41 वर्ष, पूर्णकालिक निदेशक, AAANI यूनिवर्सिटी (B.A.), ~16 वर्ष सुविधा प्रबंधन अनुभव
  • Kusum Vimal Dubey – 50 वर्ष, कार्यकारी निदेशक, माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा, 10+ वर्ष परिचालन अनुभव
  • Sanjay Dubey – 44 वर्ष, प्रमोटर, 16 वर्ष सुविधा प्रबंधन अनुभव

आईपीओ के संबंध में जानकारी:
Clear Secure Services Limited’ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 1 दिसम्बर को खुलकर 3 दिसम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 64,85,000 शेयर 125 से 132 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 85.60 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर Horizon Management Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment