Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate WorldCentrum ने ब्रांड एंबेसडर अनुष्का शर्मा के साथ सेन्ट्रम रिचार्ज एनर्जी ड्रिंक मिक्स लॉन्च किया

Centrum ने ब्रांड एंबेसडर अनुष्का शर्मा के साथ सेन्ट्रम रिचार्ज एनर्जी ड्रिंक मिक्स लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली : सेन्ट्रम ने एनर्जी ड्रिंक मिक्स श्रेणी में सेन्ट्रम रिचार्ज लॉन्च करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया। यह एक इनोवेटिव प्रोडक्ट है, जो लोगों को अपनी दैनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है, ताकि उनके शरीर में एनर्जी, इम्युनिटी और हाइड्रेशन बने रहें।

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए कई उत्पाद उपलब्ध हैं, पर विटामिन और मिनरल्स की कमी को दूर करना भी उतना ही जरूरी होता है। यह कमी विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम और जिंक जैसे विटामिन और मिनरल्स से दूर होती है। इसलिए सेन्ट्रम रिचार्ज में 13 आवश्यक विटामिन और मिनरल्स हैं, जैसे विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम और जिंक, जो शरीर में एनर्जी, इम्युनिटी और हाइड्रेशन बनाकर रखते हैं। सेन्ट्रम रिचार्ज में बाजार में मौजूदा मुख्य मल्टीविटामिन एनर्जी ड्रिंक बेवरेज एडिटिव्स एवं मिक्स की तुलना में 2 गुना अधिक विटामिन और मिनरल्स हैं तथा इसमें कोई भी एडेड शुगर नहीं है। इसलिए यह ग्राहकों के लिए पूरी तरह से पौष्टिक है।यह प्रोडक्ट सैशे में उपलब्ध है, ताकि इसे किसी भी जगह लेकर जाया जा सके और आसानी से लिया जा सके।

इस नए लॉन्च के बारे में अतिश नेगी, कैटेगरी लीड – विटामिन एंड मिनरल सप्लीमेंट्स, हेलियोन आईएससी ने कहा, हम अपने सेन्ट्रम इंडिया पोर्टफोलियो में सेन्ट्रम रिचार्ज को शामिल करके उत्साहित हैं। हमारा मानना ​​है कि सेन्ट्रम रिचार्ज आज के ग्राहकों की गतिशील जीवन शैली में एनर्जी और हाइड्रेशन के लिए पौष्टिक समाधान की महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करेगा। सेन्ट्रम रिचार्ज केवल एक एनर्जी ड्रिंक मिक्स नहीं है, बल्कि यह एक सम्पूर्ण वेलनेस सॉल्यूशन है। दैनिक आहार के साथ यह लेने पर एनर्जी, इम्युनिटी और हाइड्रेशन के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, वो भी बिना एडेड शुगर के, जो आमतौर पर कई प्रतिस्पर्धी उत्पादों में मौजूद होती है। यह विभिन्न ग्राहकों की माइक्रोन्यूट्रिएंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।”

सेन्ट्रम रिचार्ज के विस्तृत और प्रभावशाली लॉन्च के लिए सेन्ट्रम ने बॉलीवुड अभिनेत्री और ब्रांड एंबेसडर अनुष्का शर्मा के साथ एक व्यापक मल्टीमीडिया कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन में विभिन्न फिल्मों द्वारा दिखाया गया है कि रोजमर्रा के कामों में कैसे लोगों को एनर्जी की कमी महसूस होती है और सेन्ट्रम रिचार्ज किस प्रकार वह एनर्जी लौटाता है, ताकि वो ज्यादा काम कर सकें। इस कैंपेन में दिखाया गया है कि हमारे शरीर में रोज किस प्रकार विटामिन और मिनरल्स कम हो जाते हैं, जिससे हमें थकान महसूस होती है। सेन्ट्रम रिचार्ज एक सुविधाजनक समाधान है, जिसमें एनर्जी, इम्युनिटी और हाइड्रेशन के लिए 13 विटामिन और मिनरल्स हैं।

यह कैंपेन डिजिटल, ऑफलाइन, एक्टिवेशन, खेल और फिटनेस इन्फ़्लुएंसर आदि सहित अनेक प्लेटफॉर्म्स पर चलाया जाएगा। सेन्ट्रम रिचार्ज ऑरेंज फ्लेवर में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 10 रुपये प्रति सैशे (5 ग्राम) होगी, यह पूरे भारत में फार्मेसी स्टोर्स, ग्रोसरी स्टोर्स, सुपरमार्केट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।



You may also like

Leave a Comment